फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Encounter at two places in one hour, six accused of cow slaughter arrested

UP: मुरादाबाद में एक घंटे में दो जगह मुठभेड़, गोकशी के छह आरोपी गिरफ्तार, दो के पैर में लगी गोली

Wed, 17 Sep 2025 02:40 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Wed, 17 Sep 2025 02:40 AM IST
सार

मुरादाबाद पुलिस ने गोकशी करने के छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दो जगहों पर हुई मुठभेड़ में दो आरोपी जख्मी हुए हैं। उन्हें अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Encounter at two places in one hour, six accused of cow slaughter arrested
मुरादाबाद पुलिस - फोटो : पुलिस

विस्तार

मुरादाबाद जिले में मंगलवार की रात एक घंटे के भीतर दो जगह पुलिस और गोकशी के आरोपियों के बीच मुठभेड़ हो गई। भोजपुर के हमीरपुर के जंगल में तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। इनमें आरोपी वसीम उर्फ सद्दम और नूर मोहम्मद के पैर में गोली लगी है जबकि इनके तीसरे साथी हसनैन को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


पाकबड़ा थानाक्षेत्र में मंगलवार रात 11 बजे गोकशी के आरोपी सद्दाम और कल्लू उर्फ नासिर को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दबोच लिया। मुठभेड़ के दौरान दोनों के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने चारों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि एक सितंबर की रात पाकबड़ा थाना क्षेत्र में होंडा सिटी कार मिली थी जिसमें मीट लगा हुआ था। आरोपी मौके से भाग गए थे। इस मामले में कार के नंबर के जरिए कुंदरकी के मोहल्ला सादात पश्चिमी मो. शमी को मंगलवार सुबह गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने पूछताछ में अपने साथी कुंदरकी के सद्दाम और छजलैट के सराय खजूर निवासी कल्लू उर्फ नासिर के नाम बताए। आरोपी ने बताया कि दोनों उसके साथ कार में सवार थे। इसके बाद पाकबड़ा थाने की पुलिस इनकी तलाश में जुटी थी।

इसके अलावा गोकशी की एक घटना तीन दिन पहले भोजपुर के सरदार नगर में हुई थी। इस मामले में पुलिस की ओर से अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। भोजपुर थाने की पुलिस मंगलवार की रात दस बजे आंवला घाट रोड पर मौजूद थी।

इसी दौरान तीन व्यक्ति एक पशु को ले जाते दिखाई दिए। पुलिस ने घेराबंदी की उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस से फायरिंग की जिसमें पैर में गोली लगने से भोजपुर के पीपलसाना निवासी सद्दाम और लालूवाला निवासी नूर मोहम्मद मौके पर ही गिर गए।

पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। इसके तीसरे आरोपी हसनैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार रात 11 बजे पुलिस पाकबड़ा डींगरपुर मार्ग पर लालपुर गंगवारी चौराहे पर खड़ी थी। इसी दौरान एक बाइक पर दो व्यक्ति आते दिखाए दिए।


पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उन्होंने पुलिस पर ही फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने घेराबंदी कर जवाबी फायरिंग की। इस दौरान सद्दाम के दाहिनी पैर और कल्लू उर्फ नासिर के बायी पैर में गोली लगी है। एसपी सिटी ने बताया कि दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed