फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Retired Major said- I felt proud again

Moradabad News: रिटायर्ड मेजर बोले- फिर महसूस हुआ गर्व

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 08 May 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
Retired Major said- I felt proud again
मुरादाबाद। पहलगाम आतंकी हमले का जिस तरह सेना ने बदला ले लिया है, उस पर हमें गर्व है। हमारे जांबाजों ने पाकिस्तान सीमा के 100 किलोमीटर अंदर तक कार्रवाई की है। आज देशभर में खुशी है। यह बातें रिटायर्ड मेजर जेपी सिंह ने कहीं।
विज्ञापन

सिविल लाइंस के आवास विकास कॉलोनी में रहने वाले मेजर जेपी सिंह ने बताया कि वह 1961 से 1983 तक भारतीय सेना का हिस्सा रहे। उन्होंने अपने सेवाकाल के अनुभव भी साझा किए। उन्होंने बताया कि 15 दिसंबर 1971 को पूर्वी पाकिस्तान (अब बांग्लादेश) में पाकिस्तानी सेना ने मार काट शुरू कर दी थी। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के ढाका स्थित आवास को पाकिस्तानी सेना ने चारों ओर से घेर लिया था।
विज्ञापन

मेजर जेपी सिंह ने बताया कि वह अपनी टोली के साथ शेख हसीना के आवास से करीब पांच किलोमीटर की दूरी पर थे। उन्हें सीनियर से आदेश मिला कि परिवार को सुरक्षित निकालें। कई दिन तक लड़ाई चली। इसके बाद पाकिस्तान के जवानों ने सरेंडर कर दिया था। जिन्हें हिरासत में लेकर कैंप में रखा गया था। उस लड़ाई में भी भारतीय सेना को जीत मिली थी, लेकिन पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब पहलगाम में आतंकी हमला किया तो पूरा देश दुखी था। हर भारतीय यह ही मांग कर रहा था कि पाकिस्तान को सबक सिखाया जाए। भारतीय सेना ने पाकिस्तान में घुसकर कार्रवाई की है। जिससे हर भारतीय गर्व महसूस कर रहा है।

वहीं पूर्व सैनिक गजेंद्र सिंह ने भारतीय सेना की पाकिस्तान में आतंकी कैंप पर कार्रवाई से खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि पहलगाम हमले का भारतीय सेना ने बदला ले लिया है। भारतीय सेना ने पाकिस्तान में आतंकी कैंप तबाह किए हैं। अगर पाकिस्तान इस पर प्रतिक्रिया देता है तो भारतीय सेना उसका मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार है। पाकबड़ा के गुरैठा निवासी गजेंद्र सिंह का कहना है कि वह 15 साल कश्मीर में तैनात रहे हैं। अगर उन्हें दोबारा भारत की सुरक्षा के लिए बुलाया जाए तो वह तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed