फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Retired Kanungo shot dead in Amroha investigation going on crime news in hindi

सनसनीखेजः हार्ट अटैक से मरा मान रहे थे परिजन, दाहसंस्कार की तैयारी में पता लगा ये तो हत्या है

Sat, 14 Mar 2020 02:35 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरोहा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरोहा Published by: प्राची प्रियम Updated Sat, 14 Mar 2020 02:35 PM IST
विज्ञापन
Retired Kanungo shot dead in Amroha investigation going on crime news in hindi
सांकेतिक तस्वीर

उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के गजरौला में एक सेवानिवृत्त कानूनगो की रहस्यमयी हत्या का मामला सामने आया है। सेवानिवृत्त कानूनगो दयाराम सिंह को घर वालों ने दिल का दौरा पड़ने से मरा हुआ समझ लिया था। वे उन्हें निजी चिकित्सक के पास भी ले गए जिसने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद घर वाले पैतृक गांव ले जाकर उनके अंतिम संस्कार की तैयारी में जुटे थे।

विज्ञापन


नहलाधुला कर शव को टिकठी पर भी लिटा दिया गया था। तभी दयाराम की सलहज ने उनके शरीर पर गोलियों के निशान देखे तो शोर मचाया। इसके बाद उसने 112 नंबर काल करके पुलिस को बुला लिया। बाद में परिजनों ने भी थाने पहुंचकर हत्या का आरोप लगाया। 
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। नगर के मोहल्ला शिवपुरी निवासी 63 वर्षीय दयाराम सिंह कानूनगो के पद से सेवानिवृत्त थे। उनके घर में ही सौंदर्य प्रसाधन(कॉस्मेटिक्स) की दुकान है, जिस पर वे अक्सर बैठते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार की रात करीब आठ बजे वे रहस्यमय हालात में दुकान में खून से लथपथ पड़े मिले। बताया जाता है कि पड़ोसियों ने तीन-चार बार फायरिंग की आवाज भी सुनी थी। वे आए भी थे। लेकिन दयाराम की बेटी ने पड़ोसियों को बताया कि उसके पिता को दिल का दौरा पड़ा है।

इसके बाद घर वाले दयाराम को किसी निजी चिकित्सक के यहां ले गए जिसने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आनन-फानन में घर वाले दयाराम के शव को लेकर उनके पैतृक गांव लखनिया ले गए। वहां नहला-धुलाकर दयाराम के शव को टिकठी पर लिटा दिया गया था। रिश्तेदार दाहसंस्कार के लिए ब्रजघाट ले जाने की तैयारी में थे। 

तभी दयाराम की सलहज ने यह कहते हुए कि पहली चादर ससुराल पक्ष से पड़ती है, शव पर पड़े कफन को हटा दिया। उसने शरीर पर गोलियों के निशान देखने के बाद शोर मचा दिया। इसके बाद घर वाले भी सक्रिय हुए और पुलिस को बुलाकर हत्या की आशंका जाहिर करने लगे। मौके पर कोतवाल जयवीर सिंह की अगुवाई में पुलिस भी पहुंची। शव का पंचनामा करते हुए पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
 

घर में छिपा हो सकता है हत्या का राज, जल्द हो सकता है खुलासा

पुलिस सूत्रों का मानना है कि बहुत जल्द रिटायर्ड कानूनगो की हत्या के राज से पर्दा उठ सकता है। यह भी संभावना है कि हत्या का राज घर में ही छिपा हो। घर वालों की गतिविधियों पर पुलिस को संदेह है। 

कुछ सवालों ने मामले को उलझाया, जैसे-

  • दयाराम की अविवाहित बेटी ने फायरिंग की आवाज सुनकर आए पड़ोसियों को क्यों टरका दिया और यह कहा कि उसके पिता जी को दिल का दौरा पड़ा है?
  • किसी बड़े या सरकारी अस्पताल में ले जाने के बजाय दयाराम को निजी डाक्टर को क्यों दिखाया?
  • इसके बाद आनन-फानन में शव को गांव क्यों ले गए?
  • दाहसंस्कार में घर वाले इतनी हड़बड़ी क्यों दिखा रहे थे?
  • शव पर कफन डालने के बाद सलहज ने शव से उसे क्यों हटवाया, क्या उसे किसी तरह की आशंका थी?

पुलिस का कहना है कि बहुत जल्द इस हत्याकांड का खुलासा हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed