फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   retired bsp solder died in accident

सड़क हादसे में रिटायर्ड बीएसएफ जवान की मौत, पत्नी घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 13 Nov 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
retired bsp solder died in accident
मुरादाबाद। रसूलपुर रेलवे फाटक के करीब रविवार की सुबह रिटायर्ड बीएसएफ जवान की बाइक में मिनी ट्रक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में दंपती बुरी तरह घायल हो गए। घायल बीएसएफ जवान को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि पत्नी की हालत नाजुक बताई जा रही है। पत्नी का कांठ रोड स्थित एक निजी चिकित्सालय में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

लालपुर गोसाईपुर निवासी भूदेव सिंह (56) अपनी पत्नी ग्राम प्रधान ऊषा सिंह के साथ रविवार की सुबह करीब दस बजे बाइक से मैलबा गांव स्थित बुआ के घर अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए जा रहे थे। रसूलपुर रेलवे फाटक के समीप पहुंचने पर पीछे से आ रहे मिनी ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार पति और पत्नी दोनों बुरी तरह घायल हो गए। हादसे के बाद चालक मिनी ट्रक छोड़कर भाग निकला। घायल दंपती को परिजन पुलिस के साथ लेकर जिला अस्पताल आए। यहां डॉक्टरों ने रिटायर्ड बीएसएफ जवान को मृत घोषित कर दिया। घायल ग्राम प्रधान की हालत नाजुक देखते हुए परिजनों ने उनको कांठ रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। अस्पताल में ग्राम प्रधान की हालत गंभीर बतायी जा रही है। कांठ पुलिस मिनी ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश कर रही है। रिटायर्ड बीएसएफ जवान के तीन पुत्र तरुण सिंह, अरुण सिंह और नृपेंद्र सिंह मौजूद हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed