फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Retired bank manager murdered by strangulation

Moradabad News: सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर की गला दबाकर हत्या

Sun, 18 Aug 2024 05:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sun, 18 Aug 2024 05:01 AM IST
विज्ञापन
Retired bank manager murdered by strangulation
मुरादाबाद। मझोला क्षेत्र के मानसरोवर कॉलोनी निवासी सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर वीर सिंह (65) की गला दबाकर हत्या कर दी गई। हत्यारों ने शव मैनाठेर क्षेत्र में गागन तिराहे के पास चंदौसी रोड के किनारे फेंक दिया। शुक्रवार देर रात सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की। कुछ ही दूरी पर उनकी बाइक खड़ी मिली। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि हुई है। हालांकि, हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन

मूलरूप से अमरोहा के बागड़पुर निवासी वीर सिंह परिवार के साथ मानसरोवर कॉलाेनी कृष्णा नगर में रहते थे। परिवार में उनकी पत्नी, एक बेटी मानसी और एक बेटा हर्षित है। वीर सिंह पांच साल पहले प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक से सीनियर मैनेजर के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। बेटे और बेटी की शादी हो चुकी है। बेटी मानसी अधिवक्ता हैं और वह नोएडा में रहती हैं, जबकि बेटा निजी कंपनी में कार्यरत है।
विज्ञापन

परिजनों ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार रात करीब आठ बजे किसी का फोन आने पर वीर सिंह बाइक से घर से निकले थे। इसके बाद घर नहीं लौटे। शुक्रवार देर रात मैनाठेर थाने की पुलिस को सूचना मिली कि चंदौसी रोड पर गागन तिराहा स्थित एमएच फैक्टरी के पास एक शव पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। मृतक की पहचान वीर सिंह के रूप में हुई। इसकी जानकारी मिलने पर परिजन और रिश्तेदार भी मौके पर पहुंच गए। एसपी देहात संदीप कुमार मीना ने बताया कि पोस्टमार्टम में गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। हत्याकांड के खुलासे के लिए तीन टीमें लगा दी गई हैं। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed