{"_id":"66d7bc23f22bc0c614063c8c","slug":"result-of-500-students-stopped-due-to-negligence-of-college-abvp-protest-moradabad-news-c-15-1-mbd1005-472065-2024-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: कॉलेज की लापरवाही से रुका पांच सौ छात्रों का परिणाम, एबीवीपी का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: कॉलेज की लापरवाही से रुका पांच सौ छात्रों का परिणाम, एबीवीपी का प्रदर्शन
विज्ञापन
मुरादाबाद। केजीके कॉलेज के बीए चतुर्थ सेमेस्टर के करीब पांच सौ विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने रोक लिया है। परिणाम जारी करवाने को लेकर मंगलवार को एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और प्राचार्य प्रो. सुनील चौधरी का घेराव कर ज्ञापन सौंपा।
महानगर मंत्री गौरव क्षत्रिय ने कहा कि एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली ने सभी कॉलेजों का बीए चौथे सेमेस्टर का परिणाम 12 अगस्त को घोषित कर दिया था। विश्वविद्यालय ने केजीके कॉलेज के करीब पांच सौ विद्यार्थियों का परिणाम रोक लिया था। इसका कारण यह रहा कि कॉलेज की ओर से विद्यार्थियों के हिंदी माइनर विषय में मिड टर्म परीक्षा के अंक नहीं भेजे गए थे।
20 दिन बीतने के बाद भी केजीके काॅलेज के छात्रों का परिणाम जारी नहीं होने की वजह से वे मानसिक रूप से परेशान हैं। छात्र आगे के सेमेस्टर में दाखिला लें या नहीं, इसको लेकर भी असमंजस की स्थिति है। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि तीन दिन में विद्यार्थियों का परिणाम जारी नहीं हुआ तो फिर संगठन की ओर से आंदोलन किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी कॉलेज प्रशासन की होगी। इस दौरान महानगर मंत्री छविनाथ अरोड़ा, महानगर सोशल मीडिया संयोजक हर्ष सक्सेना, कुशल शर्मा, अनमोल पंडित, कुलदीप शर्मा, प्रशांत शर्मा, दुष्यंत गुर्जर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
बीएससी के विद्यार्थियों का भी परिणाम पेंडिंग
कॉलेज के बीएससी चौथे सेमेस्टर के कुछ विद्यार्थियों का कहना है कि जिन छात्रों का वोकेशनल विषय एमएस ऑफिस है, उनके परिणाम पर एफ लिखा आ रहा है, जबकि उनकी वोकेशनल विषय की परीक्षा ही नहीं हुई थी। उनकी अंक तालिका पर फेल या पास के बजाय बड़ी संख्या में विद्यार्थियों का परिणाम पेंडिंग दिखाई दे रहा है। इसकी शिकायत उन्होंने कॉलेज प्रशासन से की है, लेकिन अभी तक परिणाम संशोधित नहीं किया गया है।
&&&&&&&&&&&&
बीएससी के विद्यार्थियों का परिणाम अपडेट हो गया है। हिंदी विषय के अंक 24 अगस्त को विश्वविद्यालय भेजे जा चुके हैं। सिपाही भर्ती परीक्षा के कारण विश्वविद्यालय में परिणाम का काम रोक दिया गया था। एक-दो दिन में अंक अपलोड हो जाएंगे। चौथे सेमेस्टर के विद्यार्थी पांचवें सेमेस्टर में दाखिला ले सकते हैं। बशर्ते उनके पहले की परीक्षाओं में तीन से ज्यादा विषयों में बैक न आई हो।
प्रो. एके सिंह, परीक्षा प्रभारी, केजीके कॉलेज