फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Responsible people forgot to build road by laying sewer line

Moradabad News: सीवर लाइन डालकर सड़क बनाना भूले जिम्मेदार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2024 06:43 AM IST
विज्ञापन
Responsible people forgot to build road by laying sewer line
मुरादाबाद। पीतलनगरी को सुंदर बनाने के लिए स्मार्ट सिटी की ओर से तमाम कार्य किए जा रहे हैं। दिल्ली और कांठ रोड को आकर्षक बनाया जा रहा है, लेकिन रामगंगा विहार के मुख्य मार्ग और कॉलोनियों के अंदर की सड़कों की हालत खस्ताहाल है। यहां सीवर लाइन डालने के लिए खोदी गईं सड़कें दुरुस्त नहीं कराई गईं, जिससे सड़कों पर निकलना दूभर हो गया है। वेव माॅल के पास बीच सड़क पर गहरा गड्ढा है। कॉलोनी के अंदर की सड़कों पर भी बेशुमार गड्ढे हैं, जिनसे राहगीरों को दुश्वारी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

वेव मॉल और एमआईटी कॉलेज को जाने वाले मार्ग की एक लेन महीनों से बंद होने के कारण छात्रों के साथ ही आसपास के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एक ही मार्ग से दोनों तरफ के वाहन गुजरने से हादसों का खतरा बना रहता है। यही हाल दीनदयाल नगर, नेहरू युवा केंद्र, आजाद वाटिका के आसपास के क्षेत्रों का भी है, जहां सड़कों पर एक-एक फीट तक के गड्ढे हैं।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि जलकल विभाग की ओर से सड़क की खोदाई की गई थी। कुछ जगहों पर सड़क की मरम्मत भी कराई गई, लेकिन उसकी गुणवत्ता इतनी खराब थी कि एक ही बारिश में पूरी सड़क उखड़ गई। इसके बाद संबंधित अधिकारियों से पिछले सात-आठ महीने में कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई भी इसकी सुध लेने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीनदयाल नगर के रहने वाले योगेश चंद्र शर्मा ने कहा कि कई बार इसकी शिकायत महापौर और नगर आयुक्त से की जा चुकी है, लेकिन उन्होंने कोई भी गंभीरता नहीं दिखाई। संजय गुप्ता और अजय टंडन का करना है कि पाइप लाइन और सीवर के काम को लेकर सड़कों को खोदा गया था, लेकिन सीवर बिछाने के बाद सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई। आए दिन वाहन सवार गड्ढ़ों में गिरकर घायल होते रहते हैं।





वर्जन

- आठ महीने बीतने को हैं, लेकिन सड़क के गड्ढे नहीं भरे गए हैं। लोग परेशान हैं, लेकिन किसी भी जिम्मेदार अधिकारी को इसकी चिंता नहीं है। भूपेंद्र सिंह, जीएम, वेव मॉल

- सड़क के गड्ढों में गिरकर कई वाहन चालक घायल हो चुके हैं। करीब दो महीने पहले एक युवती स्कूटी लेकर गड्ढे में गिर गई थी, जिससे उसका हाथ टूट गया था। इसकी शिकायत भी अधिकारियों से की गई थी, लेकिन कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। - मनोज तिवारी, रामगंगा विहार

- पिछले छह-सात महीने से काॅलोनी की सड़कों हालत खराब है। महापौर और नगर आयुक्त को इस संदर्भ में प्रार्थनापत्र भी दिया है। उम्मीद है कि दीपावाली से पहले सड़क दुरुस्त करा दी जाएगी। - सुरेंद्र विश्नोई, पार्षद, रामगंगा विहार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed