फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Resignation of KGK College Principal before completion of session

Moradabad News: सत्र पूरा होने से पहले केजीके कॉलेज के मुख्य नियंता का त्यागपत्र

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 07 Mar 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Resignation of KGK College Principal before completion of session
मुरादाबाद। केजीके डिग्री कॉलेज के मुख्य नियंता प्रो. डॉ. उपदेश कुमार ने सत्र पूरा होने से पहले अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। प्राचार्य को लिखे पत्र में उन्होंने कहा है कि पारिवारिक कारणों से वह मुख्य नियंता की जिम्मेदारी निभाने में असमर्थ हैं। प्राचार्य डॉ. सुनील चौधरी ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।
विज्ञापन

इसके साथ ही सत्र की कई जिम्मेदारियां शेष रहने के कारण पद को रिक्त नहीं छोड़ा गया है। डॉ. उपदेश कुमार के स्थान पर विधि विभाग के प्रो. गुरमीत सिंह को मुख्य नियंता की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्राचार्य ने कहा कि नियंता मंडल के सदस्य पूर्ववत रहेंगे। इनमें प्रो. गोविंद कुमार को भी शामिल किया गया है। ज्ञात हो कि पहले डॉ. उपदेश कुमार को बिल्डिंग प्रभारी का दायित्व सौंपा गया था। उस पद से भी उन्होंने पारिवारिक कारणों का हवाला देते हुए त्यागपत्र दे दिया था। कॉलेज में चर्चा है कि मुख्य नियंता रहते हुए भी उनके समय में कोई खास कार्य नहीं हुए। बहरहाल अब नए मुख्य नियंता डॉ. गुरमीत सिंह ने पद की जिम्मेदारी संभाल ली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article