फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Residents of the society, troubled by the menace of monkeys, met with officials.

Moradabad News: मनोज चौधरी हटे, अनिल बने रालोद जिलाध्यक्ष

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Residents of the society, troubled by the menace of monkeys, met with officials.
मुरादाबाद। विधानसभा चुनाव से पहले रालोद ने मनोज चाैधरी को जिलाध्यक्ष के पद से हटा दिया है। उनकी जगह अनिल चाैधरी को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। वह बिलारी विधानसभा क्षेत्र से दो बार चुनाव भी लड़ चुके हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव के दाैरान वह बसपा छोड़कर रालोद में शामिल हुए थे।
विज्ञापन

रालोद विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी है। कुछ दिन पहले ही ठाकुरद्वारा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक विजय यादव बसपा छोड़कर रालोद में शामिल हो गए। अब पार्टी ने संगठन में फेरबदल किया है। जिलाध्यक्ष मनोज चाैधरी को पद से हटा दिया गया है। जिले की कमान अनिल चाैधरी को साैंप दी गई है। वह 2017 में बिलारी विधानसभा सीट से रालोद के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं। इसके बाद 2022 में इसी सीट से बसपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ा। दोनों बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा। अनिल चाैधरी की पत्नी मंजू चाैधरी जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुकी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed