{"_id":"6a345a20a46e53ac25041a62","slug":"residents-of-the-society-troubled-by-the-menace-of-monkeys-met-with-officials-moradabad-news-c-15-1-mbd1002-928303-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: बंदरों के आतंक से परेशान सोसायटी के लोग अफसरों से मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: बंदरों के आतंक से परेशान सोसायटी के लोग अफसरों से मिले
विज्ञापन
मुरादाबाद। बंदरों के आतंक से परेशान वेब ग्रीन सोसायटी के लोगों ने एक ही दिन में 20 से ज्यादा शिकायतें आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज करा दी। निस्तारण नहीं होने पर बृहस्पतिवार को सोसायटी के लोगों ने अफसरों से मुलाकात कर समस्या के निस्तारण की मांग की।
वेब ग्रीन सोसायटी के सदस्य दीप अरोड़ा के मुताबिक 16 जून को सोसायटी के 20 से ज्यादा लोगों ने जनसुनवाई पोर्टल पर बंदरों से जुड़ी समस्या के संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी। मौके पर बिना आए और शिकायर्ताओं से बात किए बिना दूसरे दिन आईजीआएस पर शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया। बृहस्पतिवार को वेब ग्रीन सोसायटी के अध्यक्ष संदीप बडोला की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल प्रशासनिक अफसर से मिला। उन्होंने अपनी समस्याएं रखी। प्रतिनिधिमंडल में वरिष्ठ उपाध्यक्ष केदार मुरारी, कोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल, अशाेक आनंद, रघु मित्तल, सचिन गावा, सम्मी सहगल आदि शामिल रहे।
000
एक महीने से आईजीआरएस पर लंबित ताजपुर सड़क का मामला
मुरादाबाद। एकता विहार निवासी तंजील अहमद ने छह मई को आईजीआरएस पर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि बरवाला मझरा से काशीपुर दोराहा होते हुए ताजपुर तक जाने वाली सड़क जर्जर हो चुकी है। सड़क पर बने गड्ढे और जलभराव से लोग परेशान है। एक महीने से ज्यादा समय बीतने के बाद भी इसका निस्तारण नहीं हो सका है।