फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Reshuffle in BJP will take ten days: Chaudhary Bhupendra Singh

भाजपा में फेरबदल में लगेंगे दस दिन : चौधरी भूपेंद्र सिंह

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jul 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
Reshuffle in BJP will take ten days: Chaudhary Bhupendra Singh
मुरादाबाद। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि जिले स्तर पर पार्टी के पदाधिकारी बदले जाएंगे लेकिन इस कार्य में संगठन के सिस्टम के मुताबिक दस दिन लगेंगे। पार्टी पदाधिकारियों से इस मामले में शीघ्र बातचीत का दौर चलेगा। वह रविवार को प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात कार्यक्रम सुनने के लिए मुरादाबाद पहुंचे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संगठन को गति देने क लिए 70 प्रतिशत जिलाध्यक्षों और महानगर अध्यक्षों को बदलना चाहते हैं। जिला स्तर पर संगठन को नए सिरे से खड़ा करने के लिए कवायद शुरू कर दी गई है। चुनाव से पहले भाजपा नए चेहरों को मैदान में उतारना चाहती है। इस मामले में जिलों में पार्टी ने पर्यवेक्षकों को रायशुमारी के लिए भेज दिया था।
विज्ञापन

पर्यवेक्षकों ने नए पदाधिकारियों को बनाने के लिए तीन-तीन लोगों का पैनल पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश के संगठन मंत्री को सौंप चुके हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने बताया कि पर्यवेक्षकों ने पदाधिकारियों के चयन के लिए तीन तीन नामों का पैनल दिया है। इस मामले में पैनल कोर कमेटी, क्षेत्रीय अध्यक्ष, सहित तीन स्तरों की बैठक होगी। इसके बाद राष्ट्रीय नेतृत्व के समक्ष सूची भेजी जाएगी। इस कार्य में प्रदेश अध्यक्ष के मुताबिक अभी दस दिन लगेंगे। मुरादाबाद जिले से भी पर्यवेक्षक रिपोर्ट लेकर गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed