{"_id":"6aac4d6113f768c6ab0c683e","slug":"representatives-from-only-three-parties-arrived-on-the-first-day-to-witness-the-evm-inspection-moradabad-news-c-15-1-mbd1002-995447-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: पहले दिन ईवीएम की जांच देखने सिर्फ तीन दलों के प्रतिनिधि पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: पहले दिन ईवीएम की जांच देखने सिर्फ तीन दलों के प्रतिनिधि पहुंचे
विज्ञापन
मुरादाबाद। ईवीएम-वीवीपैट की प्रथम स्तर जांच (एफएलसी) देखने पहले दिन बृहस्पतिवार को सिर्फ तीन दलों के प्रतिनिधि पहुंचे। इसमें भाजपा, सपा और अपना दल (एस) के प्रतिनिधि शामिल रहे। प्रमुख दलों में कांग्रेस, बसपा, रालोद के प्रतिनिधि नहीं पहुंचे। हालांकि बसपा के पदाधिकारियों ने वेयर हाउस पहुंचने का दावा किया है। एफएलसी 20 से 25 दिन चलेगी।
बृहस्पतिवार को आब्जर्वर की मौजूदगी में बीएचईएल बेंगलुरू के इंजीनियरों ने वेयर हाउस में एफएलसी शुरू की। पहले दिन 23,-23 कंट्रोल, बैलेट यूनिट और वीवीपैट की जांच की गई। प्रशासन की ओर से पहले दिन एफएलसी में पहुंचने वाले दलों के प्रतिनिधियों की सूची जारी की गई है। इसमें भाजपा से रितिक विश्नोई, सुमित कुमार, अजय चौधरी, सपा से महेंद्र सिंह, नन्हे सिंह, योगेंद्र सिंह यादव और अपना दल (एस) से ओमकार शर्मा, खुशबू शर्मा, रेखा शामिल रहीं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनोद गुंबर ने बताया कि अस्वस्थ होने के कारण वह नहीं जा सके। शुक्रवार को तीन प्रतिनिधि वेयर हाउस जाएंगे। वहीं बसपा जिलाध्यक्ष ऋषिपाल प्रधान ने बताया कि पार्टी की ओर से अरुण कुमार, शिव शंकर सागर और विक्रम सिंह जाटव गए थे।
00
एफएलसी में पास ईवीएम-वीवीपैट ही निर्वाचन में होंगे इस्तेमाल
मुरादाबाद। जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. राजेंद्र पैंसिया ने बताया कि एफएलसी में पास ईवीएम-वीवीपैट का ही निर्वाचन में इस्तेमाल होगा। बृहस्पतिवार से शुरू हुई एफएलसी 20 से 25 दिन तक चलेगी। मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को 14 सितंबर को पत्र भेजकर एफएलसी प्रक्रिया के लिए प्रतिनिधियों को अधिकृत करने का अनुरोध किया गया था।