फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Report on BKU Yuva district vice president in suicide case of paper mill worker

Moradabad News: पेपर मिलकर्मी की आत्महत्या में भाकियू युवा के जिला उपाध्यक्ष पर रिपोर्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Report on BKU Yuva district vice president in suicide case of paper mill worker
बिलारी। नगर के मोहल्ला कोरियान निवासी पेपर मिल कर्मी अजय शर्मा की आत्महत्या के मामले में उनकी पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने कुलदीप यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कुलदीप पर पांच लाख रुपये मांगने और धमकी देने का आरोप है। वह भाकियू टिकैत युवा इकाई का जिला उपाध्यक्ष भी बताया जा रहा है।
विज्ञापन

अजय शर्मा देवरी स्थित पेपर मिल में काम करते थे और बिलारी के मोहल्ला कोरियान में किराये के मकान में रहते थे। सोमवार दोपहर उनका शव मकान की ऊपरी मंजिल पर छत के कुंडे से दुपट्टे के सहारे लटका मिला था।
विज्ञापन

अजय शर्मा की पत्नी दीपा शर्मा ने पुलिस को बताया कि चार अप्रैल की शाम भोला राम पेपर मिल से घर लौटते समय फतेहपुर और सहसपुर के बीच एक वाहन ने बिलारी के मोहल्ला हर्षनगर निवासी सेवानिवृत्त दरोगा भारत सिंह यादव को टक्कर मार दी थी। इलाज के दौरान कुछ दिन बाद उनकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के समय भारत सिंह यादव का मोबाइल मौके पर गिर गया था, जिसे उनके पति ने मानवता के नाते बिलारी पुलिस को सौंप दिया था। आरोप है कि तभी से भारत सिंह यादव का बेटा कुलदीप उर्फ बब्लू पुलिस से मिलकर उनके पति को इस हादसे में फंसाने की कोशिश कर रहा था।
दीपा शर्मा का आरोप है कि कुलदीप पिछले 25 दिनों से उनके पति को धमकाकर पांच लाख रुपये मांग रहा था। रुपये न देने पर झूठे मुकदमे में फंसाने और जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। लगातार धमकियों के कारण उनके पति अवसाद में आ गए थे और इसी सदमे में उन्होंने एक जून की दोपहर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
दीपा शर्मा ने पति की मौत के लिए कुलदीप यादव को जिम्मेदार ठहराया है। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी कुलदीप यादव के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया गया है।



भाकियू ने निष्पक्ष जांच की मांग उठाई

बिलारी। नगर के मोहल्ला कोरियान निवासी पेपर मिल कर्मी अजय शर्मा के आत्महत्या प्रकरण में दर्ज रिपोर्ट में आरोपी कुलदीप भाकियू से जुड़ा है। मोहल्ला हर्षनगर निवासी कुलदीप उर्फ बब्लू के पिता भारत सिंह यादव कई वर्ष पहले दरोगा पद से सेवानिवृत्त हो गए थे। भाकियू टिकैत के बिलारी तहसील अध्यक्ष रनवीर सिंह यादव ने बताया कि कुलदीप उर्फ बब्लू भाकियू युवा इकाई के जिला उपाध्यक्ष हैं। कुलदीप के खिलाफ बिना किसी पर्याप्त साक्ष्य और बगैर तथ्यों के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। तहसील अध्यक्ष के अनुसार भाकियू टिकैत पुलिस प्रशासन से इस मामले में निष्पक्ष जांच होने की मांग भी कर रही है। जरूरत पड़ने पर भाकियू पुलिस के उच्चाधिकारियों से भी मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed