{"_id":"5910dc024f1c1b3a548522e4","slug":"report-on-bank-manager","type":"story","status":"publish","title_hn":" कानूनगो के खाते से उड़ी रकम बैंक प्रबंधक के खिलाफ रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानूनगो के खाते से उड़ी रकम बैंक प्रबंधक के खिलाफ रिपोर्ट
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Tue, 09 May 2017 02:42 AM IST
विज्ञापन
Demo Pic
- फोटो : google
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसबीआई बैंक के एटीएम से ठग ने 30 हजार रुपये निकाल लिए। इस संबंध में बैंक प्रबंधक से शिकायत की गई तो उन्होंने 48 घंटे में रकम वापस करने का आश्वासन दिया। आरोप है कि करीब 15 दिन बाद भी रकम वापस नहीं आई। पीड़ित ने बैंक प्रबंधक के खिलाफ सिविल लाइन थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
सम्राट अशोक नगर में कानूनगो ओमप्रकाश गौतम परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने बताया कि 18 अप्रैल को उनके बैंकखाते से 30 हजार रुपये निकाल लिए गए। रकम हरथला स्थित एसबीआई बैंक के एटीएम से निकाले गए हैं।
इस संबंध में हरथला स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की बैंक प्रबंधक वंदना चौरसिया से शिकायत की गई तो उन्होंने बताया कि 48 घंटे में रकम वापस खाते में आ जाएगी, लेकिन छह मई तक खाते में रकम नहीं आई।
विज्ञापन
इसके बाद मामले की शिकायत एसएसपी मनोज तिवारी से की गई। एसएचओ सिविल लाइन रवींद्र प्रताप सिंह ने बताया कि एसएसपी के आदेश पर बैंक प्रबंधक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है, जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
राजकीय पॉलीटेक्निक में रहने वाले पतरस कुमार इलेक्ट्रिक्ल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट में टीचर हैं। उन्होंने बताया कि 10 अप्रैल को उनका पर्स एमडीए में घूमते वक्त रास्ते में गिर गया था। पर्स में उनका एटीएम कार्ड था जो कि उनका केनरा बैंक के बैंकखाते का है।
आरोप है कि इस दौरान उनके बैंकखाते से 40 हजार रुपये निकाल लिए हैं। मामले की शिकायत एसएसपी कार्यालय में गई। एसएसपी के आदेश पर ठगी की रिपोर्ट दर्ज की गई है, इससे पहले सिविल लाइन पुलिस उन्हें रिपोर्ट दर्ज करवाने के लिए चक्कर कटवा रही थी। एसएचओ का कहना है कि जांच की जा रही है।