फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Report of siblings returned from London came negative

लंदन से लौटे भाई-बहनों की रिपोर्ट आई निगेटिव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Report of siblings returned from London came negative
जिले के लिए राहत भरी खबर है। लंदन से लौटे भाई-बहनों की कोविड रिपोर्ट निगेटिव आई है। 13 दिसंबर को लौटे एक ही परिवार के चार सदस्यों की स्वास्थ्य विभाग ने कोविड जांच कराई थी। जिस फ्लाइट से चारों लौटे थे, उसमें सवार दिल्ली का एक यात्री ओमिक्रॉन पॉजिटिव निकला था।
विज्ञापन

शहर के एक मोहल्ला निवासी तीन बहनें 13 दिसंबर को अपने भाई के साथ लंदन से मुरादाबाद लौटीं हैं। दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरने के बाद सभी यात्रियों की कोविड की जांच कराई गई, तो दिल्ली निवासी एक यात्री कोरोना संक्रमित मिला। ये यात्री जीनोम सीक्वेंसिंग की जांच में ओमिक्रॉन पॉजिटिव निकला। इसके बाद हड़कंप मच गया। इसकी जानकारी होेने पर सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने चारों यात्रियों की कोविड जांच कराई। साथ ही सभी को होम क्वारंटीन कर दिया गया। मंगलवार को आई रिपोर्ट में चारों की रिपोर्ट निगेटिव आई। इसके बाद विभाग ने राहत की सांस ली। सीएमओ डॉ. एमसी गर्ग ने बताया कि चारों की रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। फिर भी एहतियात के तौर पर सर्विलांस टीम उनकी सेहत की निगरानी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed