फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Report of rape of woman against five on court orders

Moradabad News: कोर्ट के आदेश पर पांच के खिलाफ महिला से दुष्कर्म की रिपोर्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Report of rape of woman against five on court orders
ठाकुरद्वारा। पुलिस ने विधवा से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में कोर्ट के आदेश पर पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी उसके ससुराल पक्ष के लोग हैं।
विज्ञापन

एक गांव निवासी महिला ने कोर्ट में याचिका दायर कर कहा कि उसके परिवार के कुछ लोग उसके मकान पर कब्जा करना चाहते हैं। उस पर मकान को खाली कर वहां से जाने के लिए दबाव डालते रहते हैं। उसके साथ अभद्र व्यवहार और अश्लील बातें करते रहते हैं। महिला का आरोप है कि 26 अगस्त को दिन में 3:00 बजे आरोपी इरफान, रिजवान, इमरान, रईस अहमद और रियासत हुसैन उसके घर के अंदर घुस आए और उसे पकड़ लिया। महिला का आरोप है कि पांचों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर आसपास के कुछ लोग मौके पर आ गए। जिस पर आरोपियों ने वहां आए लोगों से कहा कि यदि किसी ने भी इस महिला का साथ दिया और उसके पक्ष में गवाही दी तो वे उसकी हत्या कर देंगे। बाद में आरोपी उसे मकान ख़ाली न करने और गांव छोड़कर न जाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। महिला का कहना है कि उसने इसकी शिकायत कई बार समाधान दिवस, कोतवाली पुलिस, डीजीपी, राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग में की, लेकिन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। अब कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने सभी पांचों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed