{"_id":"691793a8a8bf42a8c00baa0a","slug":"report-of-court-order-against-eight-people-bilari-news-c-276-1-smbd1006-109921-2025-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: कोर्ट के आदेश पर आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: कोर्ट के आदेश पर आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट
Sat, 15 Nov 2025 02:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Sat, 15 Nov 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
बिलारी। मोहल्ला बाजार में भूमि के बैनामे के विवाद में धोखाधड़ी और जालसाजी का आरोप लगाते हुए कोर्ट के आदेश पर आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
नगर के मोहल्ला अंसारियान में मदरसा अंजुमन के निकट निवासी व्यापारी मोहम्मद समीर की ओर से न्यायालय एसीजेएम प्रथम मुरादाबाद में बिलारी नगर के मोहल्ला अंसारियान निवासी अफजल रजा, शोएब अख्तर व अयाज सिददीकी, कस्बा भोजपुर के मोहल्ला मनिहारान निवासी प्यारे अली, सहसपुर के मोहल्ला गढ़ी निवासी ताहिर हुसैन, थाना नागफनी के मोहल्ला झारखंडी मंदिर निवासी सिराजुददीन, सहसपुर के मोहल्ला एक मीनार मस्जिद निवासी शाकिर हुसैन, थांवला गांव निवासी शाने आलम आदि के खिलाफ वाद दायर किया।
मोहम्मद समीर के अनुसार बिलारी के मोहल्ला बाजार वार्ड 24 में स्थित एक प्लॉट उसने बीती 25 जून को बजरिए बैनामा अनुसार बलवंत सिंह से खरीदा था। मोहम्मद समीर का आरोप है कि नामजद प्यारे अली ने बीती आठ सितंबर को षड्यंत्र के तहत दो कूटरचित बैनामे जीनत निशा, अयाज सिद्दीकी और शोएब अख्तर को करा दिए जबकि प्यारे की कोई संपत्ति बिलारी नगर में नहीं है। इन बैनामों की प्रक्रिया के दौरान फर्जी चेक के जरिए धनराशि का लेनदेन होना दर्शाया गया।
विज्ञापन
समीर का यह भी आरोप है कि बीती 25 सितंबर की शाम छह बजे उपरोक्त सभी आरोपी एकराय होकर लाठी डंडे और तमंचा लेकर वार्ड 24 में स्थित उसके प्लाट पर आ गए और अवैध कब्जा करने की कोशिश करने लगे।
इस दौरान आरोपियों द्वारा उसके साथ मारपीट की गई और तमंचे से फायर करने का प्रयास भी किया। यह भी आरोप है कि आरोपी पक्ष के लोग बतौर रंगदारी व्यापारी से बीस लाख रुपये भी मांग रहे हैं। पुलिस ने सभी आठों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।