{"_id":"63f3d13c816bc67f140eb364","slug":"report-of-12-prisoners-will-be-sent-to-the-government-for-release-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-62287-2023-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद: रिहाई के लिए 12 बंदियों की रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद: रिहाई के लिए 12 बंदियों की रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी
विज्ञापन
मुरादाबाद। डीएम और एसएसपी ने सोमवार को जिला जेल का निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने 12 बंदियों के रिहाई मामले में रिपोर्ट शासन को भेजने का निर्णय लिया। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह और एसएसपी हेमराज मीणा सोमवार को जिला कारागार का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने बैरकों की हालत देखी।
इस दौरान जेलर ने बताया कि कारागार में 800 बंदियों के रखने की क्षमता है लेकिन वर्तमान समय में 3800 बंदी मौजूद हैं। जेल में क्षमता से चार गुना अधिक बंदी मौजूद हैं।
दोनों अधिकारियों ने पाकशाला में जाकर भोजन का जायजा लिया। इस बीच दोनों अधिकारियों ने जेल में निर्मित शौचालय का भी लोकार्पण किया। इस बारे में डीएम का कहना था कि निरीक्षण के दौरान जेल की स्थिति ठीक पाई गई है। कुछ कार्यों में सुधार की जरूरत है।
विज्ञापन
उनको सुधारने के लिए वरिष्ठ जेल अधीक्षक को निर्देश दिए गए हैं। रिहाई के लिए जेल के 12 बंदियों की सूची तैयार की गई है। इस मामले में शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी। शासन ही बंदियों की रिहाई के मामले में अंतिम निर्णय लेगा। निरीक्षण के दौरान उप निदेशक प्रोबेशन राजेश चंद्र गुप्ता और जेलर भी मौजूद थे।