फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Report filed twenty days after the death of a villager in a road accident

Moradabad News: सड़क हादसे में ग्रामीण की मौत की बीस दिन बाद रिपोर्ट दर्ज

Thu, 22 May 2025 08:28 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Thu, 22 May 2025 08:28 PM IST
विज्ञापन
Report filed twenty days after the death of a villager in a road accident
बिलारी। थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर अज्ञात वाहन से ग्रामीण की मौत हो जाने की घटना की बीस दिन बाद रिपोर्ट दर्ज की गई है। थाना सोनकपुर के भिड़वारी गांव निवासी प्रिंस कुमार की ओर से बृहस्पतिवार दोपहर थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि बीती दो मई की देर शाम लगभग आठ बजे उसके पिता राजकुमार मोटरसाइकिल से अपने रिश्तेदारी हाथीपुर बहाउद्दीन से वापस अपने घर भिड़वारी को लौट रहे थे। बिलारी और हाथीपुर के बीच एक मैरिज हॉल के सामने अज्ञात वाहन की टक्कर से उसके पिता राजकुमार की मौके पर ही मौत गई। अपने पिता के मृत्यु संस्कार से निपटकर अब उसने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है। थाना प्रभारी अमरनाथ वर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर दुर्घटना को अंजाम देने वाले अज्ञात वाहन का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed