फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Report filed for holding election meeting without permission

Moradabad News: बिना अनुमति के चुनावी सभा कराने पर रिपोर्ट दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 05:44 AM IST
विज्ञापन
Report filed for holding election meeting without permission
संभल। असमोली विधानसभा क्षेत्र के गांव शेरूआ में बिना अनुमति के चुनावी जनसभा की गई। इसमें आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन हुआ। उड़नदस्ता टीम के प्रभारी ने बहजोई थाने में चार नामजद व अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

उड़नदस्ता टीम के प्रभारी गिरीश कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी उड़नदस्ता टीम की ड्यूटी असमोली विधानसभा क्षेत्र में चल रही है। शनिवार को सूचना मिली कि गांव शेरूआ में राजनीतिक लोगों द्वारा चुनावी जनसभा आयोजित की जा रही है। इसके लिए कोई अनुमति भी नहीं ली गई है। बताया कि इस चुनावी जनसभा में राजनीतिक दल के नेता भी शामिल थे।
विज्ञापन

बिना अनुमति जनसभा करना आचार संहिता का उल्लंघन है। इसी आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बहजोई सीओ दीपक कुमार तिवारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर बहजोई थाना क्षेत्र के गांव बहरोली निवासी मनवीर, गांव भगवंतपुर निवासी राजपाल सिंह, गांव रघुनाथपुर निवासी बलधारी, गांव शेरूआ निवासी चंद्रभान यादव व अन्य अज्ञात राजनैतिक व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed