{"_id":"61bb95e37057cc4a71058096","slug":"report-filed-against-six-in-sp-councilor-s-beating-case-city-news-mbd4128845129","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा पार्षद की पिटाई प्रकरण में छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा पार्षद की पिटाई प्रकरण में छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। लाल पगड़ी बांधने पर सपा पार्षद की पिटाई करने के आरोप में पुलिस ने पिता-पुत्र सहित छह आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया है। वहीं, दूसरे पक्ष ने सपा पार्षद के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई गई है।
सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के आशियाना फेस तीन निवासी सुदेश कुमार ने बताया कि वह वार्ड संख्या पांच से सपा पार्षद हैं। पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह बुधवार दोपहर करीब 12 बजे अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में ढाप वाले मंदिर के पास अजय तोमर, नक्षत्रपाल, अमित पाठक और तीन अज्ञात लोग मिल गए थे। पार्षद ने बताया कि मैंने लाल पगड़ी सिर पर बांध रखी थी। इसी बात को लेकर आरोपियों ने मेरे साथ गालीगलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने सिर से पगड़ी खींच ली और हवा में उछाल दी। आरोपियों ने उनके साथ मारपीट भी की। आरोपी पार्षद की जेब से सात हजार रुपये भी निकाल कर ले गए थे। पार्षद का आरोप है कि हमला करने वाले आरोपी भाजपा कार्यकर्ता हैं।
सिविल लाइंस थाना प्रभारी रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि तीन नामजद और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट, एससी-एसटी एक्ट, जानलेवा हमला और लूट की धाराओं में केस दर्ज किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि दूसरे पक्ष ने भी तहरीर दी है। उन्होंने भी पार्षद पर मारपीट का आरोप लगाया है। दोनों पक्षों में रुपयों के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। पूरे मामले की छानबीन के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।