{"_id":"69b6fe333a1a8afd86010427","slug":"report-filed-against-seven-in-laws-including-husband-for-dowry-harassment-of-married-woman-moradabad-news-c-279-1-mo11005-114196-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: युवक ने पत्नी व उसके प्रेमी से बताया जान का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: युवक ने पत्नी व उसके प्रेमी से बताया जान का खतरा
Mon, 16 Mar 2026 12:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Mon, 16 Mar 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। एक युवक ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी से जान का खतरा बताया है। पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर दोनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। एक गांव निवासी युवक ने रविवार को पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कहा कि उसका विवाह वर्ष 2017 में बिजनौर के एक गांव निवासी युवती के साथ हुआ है। उसका एक पुत्र भी है। युवक का आरोप है कि उसकी पत्नी तीन वर्ष से उससे नाराज चल रही है। बार-बार रिश्ता खत्म करने की धमकी देती है। उसका आरोप है कि उसकी पत्नी का गांव के ही एक व्यक्ति से संबंध है। उसने दोनों पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। कहा है कि दोनों से उसकी जान को खतरा बना हुआ है। उसकी पत्नी उसे झूठे मुकदमे में फसाने की धमकी भी दे रही है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज परमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पति-पत्नी से पूछताछ हो रही है।
विज्ञापन