फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Report filed against roadways bus driver

Moradabad News: रोडवेज बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sat, 22 Nov 2025 02:32 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sat, 22 Nov 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
Report filed against roadways bus driver
कुंदरकी। बीते 19 नवंबर की सुबह कुंदरकी बाईपास के जलालपुर खास मोर्ड पर हुए भीषण हादसे में पुलिस ने रोडवेज बस चालक के केस दर्ज कर लिया है जिस पर हादसे के वक्त तेजी व लापरवाही से बस चलाने का आरोप है। गौरतलब है कि बिलारी की दिशा से आ रही रोडवेज बस ने दो बाइकों को रौंदते हुए अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई थी। इस हादसे में बिलारी क्षेत्र के ग्राम सिहारी नंदा निवासी बाइक सवार पेट्रोल पंपकर्मी कमल कुमार की मौत हो गई जबकि उसका छोटा भाई विनय गंभीर रूप से घायल हुआ था। वहीं दूसरी बाइक पर सवार तीन लोग घायल हुए थे और बस में सवार यात्री भी चोटिल हुए थे। पुलिस ने गंभीर घायलों का सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया था। हादसे का जिम्मेदार बस चालक मौके से भाग गया था। मृतक पपंकर्मी के पिता रामगोपाल ने थाने में बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कराया है जिसके बाद पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed