फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Report filed against negligent bike rider

Moradabad News: लापरवाह बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Report filed against negligent bike rider
ठाकुरद्वारा। पुलिस ने एक माह पूर्व हुई दुर्घटना में घायल युवक के मामले में आरोपी बाइक के अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। शरीफ नगर निवासी हरगोविंद सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि उसका पुत्र अनमोल चौहान 12 दिसंबर 2025 को अपने घर आने के लिए उत्तराखंड के जसपुर में खड़ा हुआ था। तभी वहां पर एक बाइक चला रहा युवक आया। उसने उसके बेटे अनमोल को अपनी बाइक पर लिफ्ट दे दी। हरगोविंद सिंह का आरोप है कि वह बाइक को तेजी और लापरवाही से चला रहा था। उसने गांव भायपुर के पास सड़क पर सड़क के पास खड़े एक आवारा पशु को टक्कर मार दी। जिससे उसका बेटा बाइक से सड़क पर गिरकर गंभीर घायल हो गया। उसने अपने बेटे अनमोल को पहले काशीपुर के लिए अस्पताल में कराया भर्ती कराया। हालत गंभीर होने के कारण उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया। जहां पर उसका इलाज चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने बाइक के अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed