फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Report filed against husband and seven in-laws for dowry harassment

Moradabad News: दहेज उत्पीड़न में पति समेत सात ससुराल वालों पर रिपोर्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Report filed against husband and seven in-laws for dowry harassment
कुंदरकी। एसएसपी के आदेश पर स्थानीय पुलिस ने विवाहिता के पति समेत सात ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। मूल रूप से कुंदरकी निवासी पीड़ित विवाहिता ने एसएसपी को शिकायत पत्र देकर बताया कि एक जुलाई 2017 को उसकी शादी अमरोहा देहात क्षेत्र निवासी युवक के साथ हुई थी। पिता ने अपनी हैसियत के अनुसार शादी में दान दहेज दिया था लेकिन ससुराल वाले खुश नहीं हुए बल्कि अतिरिक्त दहेज में पांच लाख रूपये की मांग करते थे। मांग पूरी करने में असमर्थता जताने पर प्रताड़ित करते और मारपीट करते थे जिसके बारे में अपनी मां और भाईयो को भी बताया। इस बावत कई बार पंचायतें भी हुई लेकिन इन लोगों के व्यवहार में कोई परिवर्तन नहीं आया। 26 नवंबर 2025 को ननदोई उसके घर पर आया और घर पर अकेली थी जबकि ससुराल वाले रिश्तेदारी में गए हुए थे। उसको अकेला देखकर ननदोई ने दबोच कर कमरे में खीचकर ले जाने लगा जिस पर आपत्ति करने पर वह उसको छोड़कर भाग गया। ससुराल वालों से ननदोई की इस हरकत की तब दिनांक 27 नवंबर 2025 की सुबह में पति, देवर, जेठ, जेठानी, ननदों ने उसको ही उल्टा डांट फटकारा और मारपीट करके घर से यह कहते हुए निकाल दिया। बिना दहेज के आई तो तुझे जान से मार देंगे और तेरे पति का दूसरा निकाह करा देगें और पति ने भी उसको धमकी दी कि अगर तू दोबारा आई तो मैं तुझे तलाक दे दूंगा। पुलिस ने जांच शुरू कर दी और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed