फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Report filed against electrical worker for fraudulently taking Rs 30 lakh

Moradabad News: धोखाधड़ी कर तीस लाख रुपये लेने के आरोप में विद्युत कर्मी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sat, 31 Aug 2024 05:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sat, 31 Aug 2024 05:54 AM IST
विज्ञापन
Report filed against electrical worker for fraudulently taking Rs 30 lakh
विज्ञापन

बहजोई। विद्युत निगम में टीजी टू की नौकरी दिलाने के नाम पर व फर्जी जमीन बेचकर तीस लाख रुपये लेने के आरोपी के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।गांव लहरावन निवासी महावीर सिंह यादव ने पुलिस को तहरीर देकर दर्ज कराए गए मामले में बताया कि जिला अमरोहा के गजरौला क्षेत्र में तैनात विद्युत कर्मी ने उसे व उसके भाई को टीजी टू पद पर भर्ती कराने के नाम पर अलग-अलग समय पर बीस लाख रुपये की रकम ले ली थी। बावजूद इसके विद्युत कर्मी ने अभी तक उसे व उसके भाई को विद्युत निगम में टीजी टू पद की नौकरी नहीं दिलाई है। उसने विद्युत कर्मी से अपने रुपए मांगे, तो उसने अपनी जमीन बेचने की बात कही। इसके बाद विद्युत कर्मी ने उससे 10 लाख रुपए और ऐंठकर उसके पिता चरण सिंह के नाम पर जमीन की रजिस्ट्री करा दी। बाद में जांच कराने पर सामने आया कि जमीन फर्जी है। अब तीस लाख रुपए वापस मांगने पर विद्युत कर्मी की ओर से धमकी दी जाती है। सीओ दीपक कुमार तिवारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर जिला अमरोहा में गजरौला के मोहम्मदाबाद बिजलीघर पर टीजी टू पद पर तैनात विजयपाल सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article