फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   repairing of capoor company bridge next week

Moradabad News: अगले सप्ताह शुरू होगी कपूर कंपनी पुल की मरम्मत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 06 Dec 2022 06:30 AM IST
विज्ञापन
repairing of capoor company bridge next week
मुरादाबाद। आईआईटी बनारस के विशेषज्ञों द्वारा की गई कपूर कंपनी पुल की जांच की रिपोर्ट अगले सप्ताह आएगी। इसके बाद रेलवे पुल की मरम्मत का काम शुरू करेगा। फिलहाल पैदल यात्रियों को ही पुल से गुजरने की अनुमति है। मरम्मत के दौरान पैदल यात्री भी नहीं गुजर सकेंगे।
विज्ञापन

ज्ञात हो कि महाराष्ट्र और दक्षिण भारत में रेलवे पुल गिरने के बाद महकमा अलर्ट है। देशभर में रेलवे की टीम पुलों की जांच कर रही है। इसी क्रम में रविवार को कपूर कंपनी पुल की जांच रेलवे और आईआईटी बनारस के विशेषज्ञों ने की। जांच में लाइनपार की ओर वाला ढलान कमजोर पाया गया। टीम ने पाया कि दो पहिया वाहन गुजरने से लोगों की सुरक्षा को खतरा हो सकता है। इसके बाद रेल प्रशासन ने पुल को दुपहिया वाहनों के लिए बंद कर दिया। डीआरएम अजय नंदन ने बताया कि अगले सप्ताह तक पुल की जांच रिपोर्ट आने की उम्मीद है। इसके बाद मरम्मत का काम शुरू कर दिया जाएगा। तब तक लाइन पार से ताड़ीखाना, बुध बाजार की ओर जाने वाले लोग केजीके कॉलेज की ओर बने रेलवे के पैदल पुल का उपयोग कर सकते हैं। जबकि वाहन चालकों के लिए लोकोशेड पुल ही विकल्प है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed