फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Repair work of the Rapta bridge on the Karula river on the Sirsa-Mathana road has started.

Moradabad News: सिरसा-मथाना मार्ग पर करूला नदी के रपटा पुल की मरम्मत शुरू

Sun, 22 Feb 2026 01:47 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sun, 22 Feb 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Repair work of the Rapta bridge on the Karula river on the Sirsa-Mathana road has started.
कांठ। अनदेखी के कारण जर्जर हुए रपटा पुल की मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया गया है। कांठ तहसील क्षेत्र में गांव सिरसा ठाट से मथाना को जाने वाले मार्ग पर पड़ने वाली करूला नदी के रपटा पुल पर मरम्मत का कार्य तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि कांठ के गांव सिरसा ठाट से मथाना को जा रहा मार्ग मुरादाबाद-हरिद्वार रोड को बिजनौर मार्ग से सीधे जोड़ता है। इस मार्ग पर बीच में करूला नदी है, जिस पर बना रपटा पुल काफी जर्जर हो गया था, यहां पर हादसों की आशंका बनी हुई थी। अमर उजाला ने इस समस्या को पांच फरवरी के अंक में जर्जर रपटा पुलों पर फिसल रही सिस्टम की लापरवाह गाड़ी नामक शीर्षक से सचित्र प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिस बाद जिम्मेदारों की नींद टूटी और इस रपटा पुल की मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन

शनिवार को मौके पर मिले लेवर ठेकेदार कय्यूम अली ने बताया कि नदी में अधिक पानी आने के कारण एप्रोच रोड कट गई थी, अब इस रपटा पुल की एप्रोच की मजबूती के लिए दोनों साइड में चौड़ी-चौड़ी दीवारें (पिचिंग) की जा रही है, साथ ही रपटे के ऊपर मजबूत स्लैब भी डाला जाएगा। इस रपटा पुल के दुरूस्त हो जाने के बाद इधर से होकर निकलने वाले वाहन व अन्य राहगीरों, ग्रामीणों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed