फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Repair work in progress, Ramganga bridge likely to open before schedule

Moradabad News: मरम्मत का काम तेज, रामगंगा पुल तय समय से पहले खुलने के आसार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
Repair work in progress, Ramganga bridge likely to open before schedule
मुरादाबाद। रामगंगा पुल की मरम्मत के काम में तेजी लाते हुए कार्यदायी संस्था के अभियंताओं ने 12 बेयरिंग बदलने के साथ ही 11 पिलरों को भी दुरुस्त कर दिया है। अब सिर्फ तीन पिलरों की बेयरिंग में आयलिंग करने का काम बाकी है। पुल की रेलिंग दो स्थानों पर टूटी हुई है, इसकी भी मरम्मत की जानी है। संभावना है कि तय समय से पहले ही रामगंगा पुल पर वाहनों का आवागमन शुरू हो जाएगा। रामगंगा पुल की मरम्मत के लिए पांच फरवरी से सन राइज कंपनी काम कर रही है। इसके लिए रामगंगा पुल दो माह के लिए बंद करने की घोषणा की गई थी। कंपनी के वरिष्ठ अभियंता आनंद कुमार ने बताया कि पुल के दस पिलरों की 12 बेयरिंग बदल दी गई हैं। रविवार को एक पिलर की बेयरिंग में ऑयलिंग का काम किया गया। अब सिर्फ तीन पिलरों की बेयरिंग को निकालकर उनकी आयलिंग, ग्रीसिंग करना बाकी रह गया है। हाइड्रोलिक जैक की मदद से स्पैन उठाकर बेयरिंग बदली जा रही हैं।
विज्ञापन

पुल के ऊपर सभी पांच एक्सटेंशन नए सिरे से लगाए गए हैं। पुल की रेलिंग दो स्थानों पर टूटी है। रेलिंग की मरम्मत के बाद पुल के ऊपर का काम दुरुस्त हो जाएगा। अभियंताओं का कहना है कि तीन पिलरों का काम तीन दिन में हो जाएगा। एसपी यातायात ने पैदल कांवड़ियों के लिए 20 से 26 फरवरी तक खोलने के निर्देश दिए हैं। इसी कारण कार्यदायी संस्था ने पुल के ऊपर और बेयरिंग बदलने का काम 20 फरवरी से पहले समाप्त करने का खाका तैयार किया है। सोमवार को पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता कुलदीप संत कार्यदायी संस्था के कार्यों का निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed