फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   renewal must for 15 years old vehical

15 वर्ष की आयुवाले वाहनों का नवीनीकरण अनिवार्य

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 14 Sep 2022 11:45 PM IST
सार

15 साल की आयु पूरी कर चुके दो पहिया, चार पहिया या अन्य वाहन संचालन के योग्य नहीं माने जाएंगे।ऐसे वाहनों को चलाने के लिए पहले परिवहन विभाग से नवीनीकरण कराना अनिवार्य होगा।

विज्ञापन
renewal must for 15 years old vehical

विस्तार

मुरादाबाद। 15 साल की आयु पूरी कर चुके दो पहिया, चार पहिया या अन्य वाहन संचालन के योग्य नहीं माने जाएंगे। ऐसे वाहनों को चलाने के लिए पहले परिवहन विभाग से नवीनीकरण कराना अनिवार्य होगा। नवीनीकरण 13 दिसंबर 22 तक कराना होगा।
विज्ञापन

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी छवि सिंह ने बताया कि वाहन की समय सीमा समाप्त होेने के बाद वाहनों का पंजीयन कराने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र लेना होगा। केंद्रीय मोटर यान नियमावली 1989 के नियम -52 के तहत आयु पूरा करने वाले वाहन को सार्वजनिक स्थान पर संचालन के योग्य नहीं माना जाएगा। अधिनियम की धारा 53 की उपधारा (1) के तहत सार्वजनिक स्थान पर ऐसे वाहनों के संचालन से खतरा पैदा होगा। नवीनीकरण नहीं कराने पर ऐसा माना जाएगा कि वाहन स्वामी अपने वाहन के संचालन का इच्छुक नहीं ंहै। मुरादाबाद में पंजीकृत 13 वाहनों की सीरीज को अन्य राज्यों को जांच के लिए भेजा गया था। इन वाहनों को तीन माह के लिए निलंबित किया गया है। पंजीकृत यूपी 21डब्ल्यू सीरीज के वाहनों के पंजीयन तीन माह के लिए समाप्त हो चुके हैं॥ यदि किसी वाहन के पंजीयन छह माह तक रहने की स्थिति में पंजीयन, पंजीयन अधिकारी द्वारा खुद निरस्त किया जा सकता है। निलंबित किया गया वाहन संचालन के योग्य नहीं माना जाएगा। वाहनों के पंजीयन निस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस मामले में वाहन स्वामी को डाक के माध्यम से सूचना भेजी गई है। निलंबन के क्रम में पंजीयन पुस्तिका कार्यालय में जमा करना अनिवार्य होगा। यदि वाहन संचालन में कोई दुर्घटना होती है तो उसका उत्तरदायित्व वाहन स्वामी का होगा। दुबारा बाइक पंजीयन के लिए 1400 रुपये, हल्का मोटर वाहन (कार) प्राइवेट के लिए 5800 रुपये निर्धारित किया गया है। देरी से पंजीयन कराने के मामले में बाइक स्वामी से तीन सौ रुपये, अन्य श्रेणी के वाहनों के लिए पांच सौ रुपये अतिरिक्त वसूला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed