फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   religious place can be open in moradabad

अनलॉक-4 : मानकों के पालन के साथ खुल सकेंगे धार्मिक स्थल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
religious place can be open in moradabad
मुरादाबाद। अनलॉक-4 की शासन की गाइड लाइन के बाद जिला प्रशासन ने भी बुधवार को सोशल डिस्टेंसिंग और स्वास्थ्य संबंधित मानकों के कड़ाई से पालन करने के साथ दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। मुरादाबाद में भी सप्ताह में सिर्फ रविवार को लॉकडाउन रहेगा। बाजारों की साप्ताहिक बंदी भी इसी दिन होगी। रविवार के दिन जो भी साप्ताहिक बाजार लगते हैं उनको सोमवार से शनिवार के बीच किसी भी दिन रखा जा सकता है। इस अवधि में धार्मिक स्थल खुल सकेंगे, लेकिन निर्धारित नियमों के पालन और सोशल डिस्टेंसिंग की अनिवार्यता होगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी राकेश कुमार ने कहा कि सप्ताह में प्रत्येक शनिवार रात 12 बजे से रविवार रात 12 बजे तक लॉकडाउन रहेगा। रविवार को सभी शहरी और ग्रामीण बाजार, हाट, गल्ला मंडी और व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। बाकी दिनों में सुबह नौ बजे से रात नौ बजे तक गतिविधियां संचालित होंगी। इसके लिए सोशल डिस्टेंसिंग और स्वास्थ्य विभाग के मानकों का पालन करना अनिवार्य होगा। रविवार को लगने वाले साप्ताहिक बाजारों को अगले किसी भी दिन लगाया जा सकेगा। डीएम ने कहा कि औद्योगिक इकाइयों में कोरोना हेल्प डेस्क अनिवार्य रूप से स्थापित की जाएगी। कोविड 19 और संचारी रोग नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed