{"_id":"612fd1cd8ebc3e7a29075a4f","slug":"relief-to-rail-passengers-passenger-trains-will-start-traveling-on-mst-from-tomorrow-city-news-mbd4012035144","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलयात्रियों को राहत, पैसेंजर ट्रेनों में कल से शुरू होगा एमएसटी पर सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलयात्रियों को राहत, पैसेंजर ट्रेनों में कल से शुरू होगा एमएसटी पर सफर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। रेल यात्रियों के लिए राहत की खबर है। मंडल में चलने वाली पैसेंजर ट्रेनों में तीन सितंबर से एमएसटी पर सफर शुरू होने जा रहा है। रेलवे बोर्ड ने सभी जोन मुख्यालयों के लिए उन ट्रेनों की सूची जारी की है जिनमें एमएसटी पर सफर किया जा सकेगा। इसमें मुरादाबाद मंडल की चार पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं। मार्च 2020 में कोरोना के कारण ट्रेनों का संचालन बंद होने के साथ ही एमएसटी की सुुविधा भी बंद कर दी गई थी।
मासिक सीजन टिकट (एमएसटी) शुरू होने से रोजाना रेल से सफर करने वालों को काफी राहत मिलेगी। मुरादाबाद से गजरौला, अमरोहा, चंदौसी और गाजियाबाद तक रोजाना सफर करने वाले यात्रियों की संख्या काफी है। वहीं कई लोग ऐसे भी हैं जिनके दफ्तर का समय ट्रेनों के चलने के समय से मिलता है। इससे सुबह के समय वे यहां से विभिन्न शहरों तक ट्रेन से यात्रा करने के साथ शाम को दफ्तर से छूटने के बाद वापस पैसेंजर ट्रेन से ही मुरादाबाद लौटते हैं। इसके अलावा दैनिक रेल यात्री संघ और रेलवे परामर्शदात्री समिति भी रेलवे से एमएसटी शुरू करने की मांग पिछले काफी समय से कर रहे थे।
बुधवार देर शाम को उत्तर रेलवे के डिप्टी सीसीएम की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि उत्तर रेलवे के सभी मंडलों में तीन सितंबर से चुनिंदा ट्रेनों में एमएसटी लागू किया जा रहा है। डिप्टी सीसीएम ने सभी मंडलों को इस विषय में तैयारी पूरी करने और क्रिस (रेलवे सूचना प्रणाली केंद्र) को अपडेट करने के लिए कहा है। इसके बाद मंडलीय अधिकारी निर्देशों के पालन में जुट गए हैं। वहीं कई यात्री ऐसे भी हैं जिनके एमएसटी की समय सीमा खत्म होने से पहले लॉकडाउन लागू हो गया था। ऐसे यात्रियों को शेष समय सीमा तक एमएसटी का लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन
मंडल में इन ट्रेनों में कर सकेंगे एमएसटी पर सफर
ट्रेन नंबर कहां से कहां तक
04301-02 मुरादाबाद-सहारनपुर-मुरादाबाद (मेमू)
04333-34 गजरौला-नजीबाबाद-गजरौला
04303-04 बरेली-दिल्ली-बरेली
04327-28 सीतापुर-कानपुर-सीतापुर
04339-40 बुलंदशहर-तिलकब्रिज- बुलंदशहर
चार सितंबर को रोजा-सीतापुर में सीएआरएस करेंगे निरीक्षण
दो दिन बाद चार सितंबर को रेलवे को मुख्य संरक्षा आयुक्त शैलेष पाठक मुरादाबाद मंडल के रोजा-सीतापुर रेलखंड का निरीक्षण करेंगे। दरअसल यहां पिछले डेढ़ वर्ष से दोहरीकरण का कार्य चल रहा था। अब यह कार्य लगभग पूरा हो चुका है। मुख्य संरक्षा आयुक्त के निरीक्षण के कुछ माह बाद इस ट्रैक पर 100 की गति से ट्रेनें दौड़ सकेंगी। अभी तक इस रूट की अधिकतम रफ्तार 70 किमी प्रति घंटा था।