{"_id":"57def5bc4f1c1b041fa8249b","slug":"relaxing-journey-moradabad-to-haldwani","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब हल्द्वानी का सफर भी सुकून भरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब हल्द्वानी का सफर भी सुकून भरा
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Mon, 19 Sep 2016 02:00 AM IST
विज्ञापन
एसी बसें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली और बरेली के बाद यात्रियों को हल्द्वानी का सफर भी सुकून भरा होगा। मुरादाबाद से हल्द्वानी के लिए एसी बस सेवा शुरू हो गई है। इस एसी बस का किराया साधारण बस से 51 रुपये अधिक है। यात्रियों को कूल-कूल सफर के लिए सिर्फ 163 रुपये खर्च करने होंगे। जबकि साधारण बस का किराया 112 रुपये है।
यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रोडवेज एसी बसों की संख्या में लगातार इजाफा करने में लगा है। पिछले दिनों मुरादाबाद डिपो को चार एसी बसें मिली। इनका संचालन बरेली-कौशांबी और मुरादाबाद-कौशांबी के बीच शुरू हो चुका है।
दो दिन पहले मुरादाबाद के हिस्से में एक और एसी बस आई है। इसका संचालन शनिवार से मुरादाबाद से हल्द्वानी के बीच किया जा रहा है। एआरएम मुरादाबाद संदीप नायक ने बताया कि मुरादाबाद से हल्द्वानी के लिए एसी बस सेवा शुरू हो गई है। ये बस रामपुर, रुद्रपुर के रास्ते हल्द्वानी तक जाएंगी। इसका किराया 163 रुपये है। जो साधारण बस से सिर्फ 51 रुपये अधिक है।