{"_id":"606b70198ebc3e8ca8363178","slug":"relatives-not-comming-in-wedding-functions-due-to-corona-city-news-mbd3853663193","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादियों के लिए दूसरे प्रदेशों के रिश्तेदारों से बनने लगी दूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादियों के लिए दूसरे प्रदेशों के रिश्तेदारों से बनने लगी दूरी
विज्ञापन
मुरादाबाद। 22 अप्रैल से शुभ मुहूर्त शुरू हो रहे हैं। करीब चार माह तक इंतजार के बाद सहालग भी शुरू हो जाएगा। इसी बीच कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने लगे हैं। शादियों में शामिल होने वाले मेहमानों के संबंध में शासन से निर्देश नहीं मिलने की वजह से बैंक्वेट हॉल संचालकों में असमंजस बढ़ रहा है। वहीं, आयोजक अब दिल्ली, मुंबई, एमपी, गुजरात आदि स्थानों के रिश्तेदारों से दूरी बनाने लगे हैं। वह उन्हें स्थितियां सामान्य होने पर रिसेप्शन आदि पर बुलाने का आश्वासन दे रहे हैं।
चैत्र नवरात्रि के बाद 22 अप्रैल से शुरू होने वाले सहालग के लिए अप्रैल माह में ही आठ शुुुभ मुहूर्त हैं। मई, जून, जुलाई माह में 29 दिन शादियों के लिए शुभ हैं। वर्ष 2020 में लॉकडाउन की वजह से शादियां टल गई थीं। इसके बाद नवंबर और दिसंबर माह में भी गिने-चुने मुहूर्त होने की वजह से ज्यादातर लोगों ने वर्ष 2021 तक शादियों को टाल दिया था। ऐसे में पिछले एक वर्ष से अपने बच्चों की शादी का इंतजार कर रहे लोगों की कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों ने चिंता बढ़ा दी है।
प्रकाश नगर निवासी व्यक्ति ने बताया कि उनके बेटे की शादी 29 अप्रैल को है। उनके कई रिश्तेदार दिल्ली और भोपाल में रहते हैं, लेकिन कोरोना संक्रमण की वजह से अब वह उन्हें बुलाने के बजाय कम रिश्तेदारों के बीच ही बेटे की शादी करने की योजना बना रहे हैं। पीतल नगरी निवासी का कहना है कि उनकी छोटी बेटी की शादी 25 अप्रैल को है। उनकी बड़ी बेटी की ससुराल राजस्थान के भीलवाड़ा में है। बेटी का छह माह का बेटा है। छोटा बच्चा होने की वजह से वह अपनी बेटी को दस अप्रैल को कार से बुला रहे हैं, जबकि अन्य रिश्तेदारों ने शादी में आने से इनकार कर दिया है। मिलन विहार निवासी महिला ने बताया कि उनके बेटे की शादी 19 मई को है। उनकी होने वाली बहू दिल्ली से है। पहले वह बरात लेकर वहीं जाने वाले थे, लेकिन दिल्ली में बढ़ते मामलों को देख अब मुरादाबाद में ही कांठ रोड पर एक मैरिज हाल बुक करवा दिया है।
विज्ञापन
कोविड-19 के प्रोटोकाल के हिसाब से व्यवस्थाएं हैं। आगामी तैयारी के लिए शासन के दिशा-निर्देशों का इंतजार किया जा रहा है। कई लोग शादियों में रिश्तेदारों की संख्या कम करने के लिए फोन कर चुके हैं।
- अजीत कुमार शर्मा, मैनेजर, मैरिज हाल।
मेहमानों के तापमान की जांच, सैनिटाइजेशन के बाद प्रवेश मिलेगा। उन्हें भी मास्क लगाना जरूरी है। लॉन की क्षमता से 50 फीसदी कम की बुकिंग ले रहे हैं, ताकि भीड़भाड़ न बढ़े। शादियों के लिए बुकिंग कर चुके लोगों को कॉल कर बुकिंग से ज्यादा रिश्तेदारों को नहीं बुलाने के लिए कह रहे हैं। इसके अलावा जिला प्रशासन के दिशा-निर्देशों का इंतजार किया जा रहा है।
- रविंद्र सिंह, मैनेजर, मैरिज हाल।