{"_id":"65527c1b856bd612dd0cae29","slug":"relationship-broken-before-marriage-due-to-non-fulfillment-of-dowry-demand-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-282564-2023-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर शादी से पहले तोड़ दिया रिश्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर शादी से पहले तोड़ दिया रिश्ता
विज्ञापन
मुरादाबाद। कटघर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती के भाई ने उसके मंगेतर और उसके परिवार के पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। जिसमें आरोप लगाया है कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर युवक और उसके परिजनों ने रिश्ता तोड़ दिया है।
कटघर थाना के रफातपुर निवासी युवक ने उधम सिंह नगर जनपद के आईटीआई थाना क्षेत्र के महुआखेड़ा निवासी शाकिर से अपनी बहन का रिश्ता किया था। रिश्ता तय करते समय एक लाख 21 हजार रुपये नकद, सोने की चेन, सोने की अंगूठी और दस जोड़े कपड़े दिए थे। करीब 45 हजार रुपये खाने में खर्च किए थे। एक माह बाद शादी होनी थी। लेकिन शादी से पहले ही शाकिर और उसके परिवार के लोग दहेज में पांच लाख रुपये, बुलेट बाइक, घरेलू सामान की मांग करने लगे। दहेज की मांग पूरी न होने पर बरात लाने से इन्कार कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर शाकिर, मां बिहारन, अय्यूब, जाकिर,, नासिर, नरगिस के खिलाफ केस दर्ज किया है।