{"_id":"68a4e5edcffd6d52d20d4e60","slug":"relationship-broken-at-the-time-of-marriage-case-filed-against-four-people-including-two-brothers-thakurdwara-news-c-307-1-smbd1005-104995-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: शादी के ऐन वक्त तोड़ा रिश्ता, दो भाइयों समेत चार पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: शादी के ऐन वक्त तोड़ा रिश्ता, दो भाइयों समेत चार पर केस
Wed, 20 Aug 2025 02:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Wed, 20 Aug 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
कुंदरकी। शादी में चार पहिया गाड़ी और एक लाख रुपये कैश मांगने का मामला थाने पहुंचा है। युवती पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने दो भाइयों, बहन और बहनोई पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
कुंदरकी थाना क्षेत्र के ग्राम मंसूरपुर निवासी एक ग्रामीण ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि छह माह पहले उसने अपनी बेटी की रिश्ता बिलारी थाना क्षेत्र के ग्राम मिलक खाबरी निवासी युवक के साथ किया था। मंगनी और गोदभराई आदि की सभी रस्में भी हो गई हैं जिसमें 14 सितंबर 2025 को बरात आनी तय हुई थी। शादी के कार्ड भी छप चुके हैं। शादी में स्पलेंडर बाइक देना तय हुआ था। आरोप है कि अब युवक और उसके परिजन शादी में चार पहिया गाड़ी और एक लाख रुपये का कैश की मांग कर रहे हैं और धमकी दे रहे हैं कि अगर मांग पूरी नहीं होती है तो वह लोग रिश्ता तोड़ देंगे। यह लोग गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं। पुलिस ने मुकदमे की विवेचना शुरू कर है और साक्ष्यों के आधार पर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। संवाद