{"_id":"6307bcec7e24fd6d3c23985d","slug":"rehan-vinay-and-anmol-winner-in-badminton-city-news-mbd438926849","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैडमिंटन : एकल में रिहान, युगल में विनय और अनमोल विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैडमिंटन : एकल में रिहान, युगल में विनय और अनमोल विजेता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। जनपद स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन अंडर-14 और अंडर-19 वर्ग में हुआ। इसमें अंडर-14 वर्ग में एकल प्रतियोगिता में मदन स्वरूप इंटर कॉलेज के रिहान ने रजा उर रहमान को 21-13 और 21-17 से हराकर बाजी मारी। जबकि युगल प्रतियोगिता में जीजी हिंदू इंटर कॉलेज के विनय और अनमोल की जोड़ी विजेता बनी। दोनों ने मदन स्वरूप इंटर कॉलेज के मोहम्मद रिहान और उजैफ की जोड़ी को हराया।
इसके अलावा अंडर-19 वर्ग की एकल प्रतियोगिता में एसडीएम इंटर कॉलेज के मयंक यादव ने सूरज सोलंकी (सनातन धर्म इंटर कॉलेज ठाकुरद्वारा) को हराया। जबकि युगल में महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज कांठ के आशीष चौहान और हर्षित चौहान की जोड़ी सनातन धर्म हिंदू इंटर कॉलेज ठाकुरद्वारा के अरमान और तेजस्वी गौड़ को हराकर विजेता घोषित हुई।
यह प्रतियोगिता जीजी हिंदू इंटर कॉलेज के संयोजन में आयोजित हुई। इसमें एसएस इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज मूंढापांडे, मदन स्वरूप इंटर कॉलेज हरियाना, महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज, आकांक्षा विद्यापीठ इंटर कॉलेज, चित्रगुप्त इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज भोजपुर, हैबिट मुस्लिम इंटर कॉलेज, एसडीएम इंटर कॉलेज, पारकर इंटर कॉलेज, सनातन धर्म हिंदू इंटर कॉलेज ठाकुरद्वारा और डीएसएम इंटर कॉलेज कांठ संकुल की टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का उद्घाटन जीजी हिंदू इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. कुलदीप बरनवाल ने किया। चयनकर्ता के रूप में वंश बहादुर, राहुल कुमार रहे। आयोजन में वीर सिंह, कृपा शंकर, भोजराज सिंह, राजपाल सिंह, रामकृष्ण सिंह, दीपशिखा, विपिन कुमार का सहयोग रहा।
विज्ञापन
अंडर -14 की जनपदीय टीम में मोहम्मद रिहान, मोहम्मद रजा उर रहमान, विनय कुमार राजपूत, अनमोल पाल तथा मोहम्मद रजा का चयन किया गया। जबकि अंडर-19 की जनपदीय टीम में मयंक यादव, सूरज सोलंकी, हर्षित चौहान, आशीष चौहान तथा असगर का चयन किया गया। चयनित टीमें 30 अगस्त को अमरोहा में होने वाली मंडलीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी।