{"_id":"6609d24bf46a19526b0bed77","slug":"registration-of-58-pet-dogs-two-pet-shops-in-the-camp-moradabad-news-c-15-1-mbd1026-372271-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: शिविर में 58 पालतू कुत्तों, दो पैट शॉप का पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: शिविर में 58 पालतू कुत्तों, दो पैट शॉप का पंजीकरण
विज्ञापन
मुरादाबाद। शहर में नगर निगम प्रशासन द्वारा कुत्तों के पंजीकरण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार पीलीकोठी स्थित कार्यालय पर लगाए गए कैंप में 56 लोगों ने पहुंच कर अपने 58 पालतू कुत्तों का पंजीकरण कराया। इसके अलावा शिविर में दो लोगों ने पहुंच कर पैट शॉप के लाइसेंस के लिए भी पंजीकरण कराया।
नगर स्वास्थ्य अधिकारी सुनील कुमार दोहरे की देखरेख में शिविर आयोजित किया गया। जिसमें शहर के विभिन्न मोहल्लों, कॉलोनियों से 56 लोग पहुंचे। इनमें दो लोगों ने अपने दो-दो पालतू कुत्तों का पंजीकरण कराया वहीं शेष 54 लोगों ने अपने एक-एक पालतू कुत्ते का पंजीकरण कराया। इस तरह शनिवार को आयोजित शिविर में 58 पालतू कुत्तों का पंजीकरण किया गया।
इस मौके पर मौजूद सफाई एवं खाद्य निरीक्षण हेमेंद्र सिंह ने बताया कि इससे पहले शहर के लोग अपने 92 कुत्तों का पंजीकरण करा चुके हैं। इसी के साथ शहर में अब तक पंजीकरण किए गए कुत्तों की संख्या बढ़ कर 150 हो गई है। उन्होंने बताया कि दो लोगों ने शनिवार को कैंप में पहुंच कर पैट शॉप के लिए भी पंजीकरण कराया। इस मौके पर उमाकांत शर्मा समेत कई कर्मचारी मौजूद रहे। खाद्य एवं सफाई निरीक्षक हेमेंद्र सिंह ने बताया कि रविवार को अवकाश के बावजूद पीलीकोठी स्थित पानी टंकी के पास कुत्तों के पंजीकरण के लिए कैंप लगाया जाएगा।