{"_id":"63cf77233b03820ffb77949e","slug":"reel-made-with-cigarette-and-standing-on-thar-bonnet-in-moradabad-video-viral-2023-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमेंट्स और लाइक्स के लिए खतरे में जान: हाथ में सिगरेट और थार के बोनट पर खड़े होकर बनाई रील, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमेंट्स और लाइक्स के लिए खतरे में जान: हाथ में सिगरेट और थार के बोनट पर खड़े होकर बनाई रील, वीडियो वायरल
Tue, 24 Jan 2023 11:45 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 24 Jan 2023 11:45 AM IST
सार
मुरादाबाद के वीडियो पाकबड़ा थाना इलाके में हाईवे पर रील बनाने का मामला सामने आया है। एक युवक थार गाड़ी के बोनट पर खड़ा होकर सिगरेट का सेवन कर रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। एक व्यक्ति ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर डीजीपी, डीआईजी, एसएसपी और एसपी ट्रैफिक को टैग किया है।
विज्ञापन
थार के बोनट पर खड़ा होकर बनाई रील
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुरादाबाद के पाकबड़ा में सोशल मीडिया पर कमेंट्स और लाइक्स पाने के चक्कर में युवा रील बनाकर अपनी जान खतरे में डाल रहे हैं। सोमवार को फिर सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें एक युवक थार के बोनट पर खड़े होकर हाथ में सिगरेट लेकर रील बनाता दिख रहा है।
वीडियो पाकबड़ा थानाक्षेत्र में हाईवे पर बनाई गई है। जिसमें एक युवक थार गाड़ी के बोनट पर खड़ा है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ तो एक व्यक्ति ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर दिया था। उसने डीजीपी, डीआईजी, एसएसपी और एसपी ट्रैफिक को भी टैग किया।
पुलिस ने इसका संज्ञान लिया है। मोबाइल एप की मदद से पुलिस ने काले रंग की थार की पहचान की। वीडियो में दिख रहा युवक पाकबड़ा निवासी फैजान है। थार पर विधानसभा का वीआईपी पास भी चस्पा है। एसपी यातायात अशोक कुमार सिंह ने पाकबड़ा थाना प्रभारी को कार्रवाई के आदेश दिए हैं।