{"_id":"605512988ebc3e591536e706","slug":"recognition-in-its-place-will-fight-the-case-firmly-city-news-mbd383543296","type":"story","status":"publish","title_hn":"जान पहचान अपनी जगह, मजबूती से लड़ेंगे मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जान पहचान अपनी जगह, मजबूती से लड़ेंगे मुकदमा
विज्ञापन
यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की प्रेसवार्ता के दौरान हुए हंगामे के बाद क्रास केस दर्ज कराने वाले वादी सपा के जिला अध्यक्ष जयवीर सिंह यादव और आईपीएए के राष्ट्रीय अध्यक्ष अवधेश पाराशर की एक साथ ली गईं तस्वीरें और सेल्फी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। दोनों की दोस्ती की खूब चर्चा है। इनके फोटो पर फेसबुक यूजर भी खूब कमेंट्स कर रहे हैं। कोई पक्ष में लिख रहा है तो कोई विपक्ष में बोल रहा है। इस संबंध में जब दोनों से बात की गई तो उन्होंने साफ कहा है कि जान पहचान और यारी दोस्ती अपनी जगह है लेकिन मुकदमा पूरी मजबूती के साथ लड़ा जाएगा।
पाकबड़ा के एक होटल में ग्यारह मार्च को आयोजित पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की प्रेसवार्ता के दौरान हंगामा हो गया था। पुलिस ने इस मामले में क्रॉस एफआईआर दर्ज की थी। पहला केस आईपीएए (इंडियन प्रेस एलाइवनेस एसोसिएशन) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अवधेश पाराशर ने दर्ज कराया था। जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और बीस अज्ञात को आरोपी बनाया गया है। इस केस में मीडिया कर्मियों को बंधक बनाकर पीटने का आरोप है, जबकि दूसरा केस सपा के जिला अध्यक्ष जयवीर सिंह यादव की तहरीर पर दर्ज कराया गया है। जिसमें में दो मीडिया कर्मियों को नामजद किया गया है। इस घटना को एक सप्ताह बीत चुका है, लेकिन दोनों पक्षों से अभी तक किसी ने भी अपने बयान दर्ज नहीं कराए हैं। विवेचक की ओर से नोटिस भी भेजा है। बावजूद इसके कोई अपने बयान दर्ज कराने नहीं पहुंचा। अब सोशल मीडिया पर पूर्व सीएम के प्रेसवार्ता के दौरान हुए हंगामे की तस्वीरें और दोनों केसों के वादी की एक साथ की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जिसमें दोनों की ओर से लिखा जा रहा है कि जयवीर सिंह यादव और अवधेश पाराशर की जान पहचान और दोस्ती पुरानी है। फोटो इसकी गवाही भी दे रहे हैं। तरह तरह के कमेंट्स पर दोनों का कहना है कि वह पूरी मजबूती के साथ मुकदमा लड़ेंगे।
कुछ लोगों की वजह से प्रेसवार्ता में हंगामा हुआ था। इस संबंध में केस दर्ज कराया गया है। मैं अभी बाहर हूं। लौटने के बाद अपने बयान दर्ज कराऊंगा। विवेचक से मेरी फोन पर बात भी हुई है। कुछ लोग मेरे और अवधेश पाराशर के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे हैँ। मेरे भतीजे के साथ दोस्ती हो सकती है। मैं अन्य मीडिया कर्मियों की तरह ही अवधेश पाराशर को जानता हूं। जान पहचान अपनी जगह है। हम मुकदमा पूरी मजबूती से लड़ेंगे।
विज्ञापन
जयवीर सिंह यादव, जिला अध्यक्ष, सपा
मैं अपने मीडिया कर्मियों साथियों के साथ खड़ा हूं। दूसरे केस के वादी से जान पहचान और दोस्ती अपनी जगह है। हम मुकदमा पूरी मजबूती से लड़ रहे हैं। शनिवार को थाने जाकर अपने बयान दर्ज कराएंगे। सपा जिला अध्यक्ष की जगह अगर मेरे परिवार का सदस्य भी दूसरे केस का वादी होता। तब भी मैं पीछे नहीं हटता।
अवधेश पाराशर, राष्ट्रीय अध्यक्ष, आईपीएए
मंत्री से की सुरक्षा की मांग की
मुरादाबाद। आईपीएए के राष्ट्रीय अध्यक्ष अवधेश पाराशर ने बताया कि उन्होंने शुक्रवार को मंत्री डा. महेंद्र सिंह को प्रार्थना पत्र देकर सुरक्षा की मांग की है। जिसमें लिखा है कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के खिलाफ पाकबड़ा थाने में केस दर्ज किया गया है। मैं उस केस का वादी हूं। सोशल मीडिया के जरिए कुछ लोग धमकियां दे रहे हैं। मेरे साथ कोई घटना हो सकती है। मुझे सुरक्षा मुहैया कराई जाए।