{"_id":"60ccf89d8ebc3ecbe45c2af1","slug":"real-brothers-arrested-in-the-robbery-of-a-cantor-full-of-spices-four-absconding-city-news-mbd3927128110","type":"story","status":"publish","title_hn":"मसालों से भरे कैंटर की लूट में सगे भाई गिरफ्तार, चार आरोपी फरार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मसालों से भरे कैंटर की लूट में सगे भाई गिरफ्तार, चार आरोपी फरार
विज्ञापन
अमरोहा। चौबीस दिन पहले नेशनल हाईवे पर मसलों भरे कैंटर की लूट का पुलिस का खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक संभल के असमौली और हापुड़ के बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने इस मामले में दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है, मौके से फरार हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 27.50 क्विंटल मसाला, कैंटर, तमंचा-कारतूस और बोलेरो कार बरामद हुई है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उनको न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
शुक्रवार को एसपी पूनम ने घटना का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 24 मई की रात नोएडा से मसाला लेकर रुद्रपुर जा रहे कैंटर को नेशनल हाईवे पर रजबपुर के पास कार सवार बदमाशों ने लूट लिया था। इस संबंध में चालक सोनू गिरी निवासी माकड़ीथाना स्याना जनपद बुलंदशहर की तहरीर पर लूट की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। हाईवे पर हुई लूट की घटना के खुलासा के लिए रजबपुर पुलिस और एसओजी की टीम गठित की गई थी।
शुक्रवार को रजबपुर पुलिस को सूचना मिली कि मसालों से भरे कैंटर को लेकर कुछ लोग भवालपुर की ओर से हसनपुर रोड की ओर से आ रहे हैं। कैंटर के साथ निगरानी के लिए एक बोलेरो भी चल रही है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने फैय्याजनगर चौराहे पर चेकिंग शुरू कर दी। इस दौरान भवालपुर की तरफ से कैंटर और बोलेरो आती दिखाई दी। पुलिस को देखकर उसमें सवार लोगों ने कैंटर और बोलेरो को बैरियर से पहले ही रोक दिया।
विज्ञापन
पुलिस के टोकने पर बोलेरो और कैंटर से चार व्यक्ति उतरकर खेतों की तरफ भाग गए। पुलिस ने घेराबंदी करके कैंटर में बैठे दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस दोनों को कैंटर और बोलेरो के साथ थाने ले आई। पूछताछ के दौरान दोनों ने अपना नाम कादिर और आमिर निवासी चंदवार की मढै़या थाना असमौली जिला संभल बताया।
दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी पर दस-दस हजार रुपये का इनाम घोषित था। आरोपियों ने कब्जे से कैंटर में रखे 130 प्लास्टिक के कट्टे, 20 पेटी मसाले, दो तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद हुए। बोलेरो पर नंबर प्लेट न होने की वजह से उसे सीज कर दिया गया। बरामद मसालों का वजन करीब 27.50 क्विंटल है।
फरार हुए बदमाश
एसपी पूनम ने बताया कि फरार बदमाशों में तीन सगे भाई मोहम्मद रफी, इमरान और बिसारत शामिल हैं जो संभल जनपद के असमौली थाना क्षेत्र के चंदवार की मडै़या के रहने वाले हैं। चौथा आरोपी साकिब निवासी बहरामपुर बाडली थाना बाबूगढ़ जनपद हापुड़ है। चारों की गिरफ्तारी के लिए टीम दबिश दे रही है।
--------------------
ऐसे देते थे वारदात को अंजाम
एसपी पूनम ने बताया कि आरोपी कादिर उर्फ गब्बर का अपना एक गिरोह है। जिसमें अन्य आरोपी सदस्य है। यह लोग हाईवे पर किसी ढाबे पर खड़े होकर आने-जाने वाले वाहनों की निगरानी करते हैं। वाहन में एक चालक होने की स्थिति में कार से उसका पीछा करते हैं और ओवरटेक करके वाहन को रुकवा लेते हैं। फिर चालक को कब्जे में लेकर वाहन को लूट लेते हैं। बाद में चालक को सुनसान जगह पर हाथ-पैर बांधकर छोड़ जाते हैं।