{"_id":"5d1f08b18ebc3e3c751f5e5f","slug":"rda-sealed-hotel-of-azam-khan-relative-in-rampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद आजम खां के समधी का होटल सील, अनुमति से अधिक निर्माण करने पर आरडीए ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद आजम खां के समधी का होटल सील, अनुमति से अधिक निर्माण करने पर आरडीए ने की कार्रवाई
Fri, 05 Jul 2019 01:52 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 05 Jul 2019 01:52 PM IST
विज्ञापन
आजम खां के समधी का होटल सील
- फोटो : अमर उजाला
अनुमति से अधिक निर्माण कराने के मामले में सांसद आजम खां के समधी फंस गए हैं। रामपुर विकास प्राधिकरण (आरडीए) ने डायमंड रोड स्थित उनके होटल को सील कर दिया है। साथ ही कंपाउंडिंग का नक्शा भी खारिज कर दिया है। आरडीए की इस कार्रवाई के बाद खलबली मच गई है।
विज्ञापन
डायमंड रोड पर सांसद आजम खां के समधी रिजवान मोहम्मद खां का प्लाजा होटल है। रामपुर विकास प्राधिकरण से इसका नक्शा भी पास कराया गया है, लेकिन आरोप है कि अनुमति से अधिक निर्माण कर लिया गया है। जैसे ही यह खबर प्राधिकरण के मिली तो अधिकारियों ने जांच की। जांच में साफ हुआ कि होटल नक्शे के अनुसार नहीं बनाया गया है, बल्कि स्वीकृत नक्शे से अधिक निर्माण करा लिया गया है।
विज्ञापन
इस बारे में प्राधिकरण को भी जानकारी नहीं दी गई। इसके साथ ही होटल की ओर से कंपाउंडिंग का नक्शा पास कराने का आवेदन किया गया, जिसके बाद सचिव ने आवेदन को निरस्त कर दिया। गुरुवार को आरडीए सचिव बैजनाथ होटल पहुंच गए। अफसरों के होटल पर आने के बाद खलबली मच गई। इसके बाद होटल को सील करने की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि होटल की बिल्डिंग के निर्माण के लिए जो नक्शा पास कराया गया था, उससे अधिक निर्माण किया गया है। इसकी अनुमति भी नहीं ली गई थी, इसके बाद यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि जो भी कार्रवाई की गई है वह नियमों के दायरे में की गई है।