फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Ravana's effigy was burnt at two places in Bilari.

Moradabad News: बिलारी में दो स्थानों पर हुआ रावण का पुतला दहन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 03 Oct 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Ravana's effigy was burnt at two places in Bilari.
बिलारी नगर के रायसत्ती मंदिर में जलता हुआ रावण का पुतला-संवाद
बिलारी। विजयदशमी पर्व के मौके पर बृहस्पतिवार देर रात बिलारी नगर में दो अलग अलग स्थानों पर रावण का पुतला दहन हु़आ। इस दौरान जोरदार आतिशबाजी के बीच भगवान श्रीराम के नाम के जयकारे गूंजते रहे। नगर के प्राचीन रायसत्ती मंदिर परिसर में बृहस्पतिवार शाम को श्रीराम भक्त कमेटी बिलारी की ओर से वार्षिक परम्परागत पुतला दहन का कार्यक्रम हुआ। यहां श्रीराम भक्त कमेटी के पदाधिकारियों दीपक गुप्ता, अमन गुप्ता, छविराज चावला, पराग गुप्ता, अर्पित गुप्ता, आयुष गुप्ता, यश गुप्ता, पारस गुप्ता, पर्व गुप्ता, सत्यम गुप्ता आदि ने मंचासीन अतिथियों को पटका पहनाकर उनका स्वागत किया। यहां मुख्य अतिथि के तौर पर नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष साहू सुनील सहाय और विशिष्ट अतिथि के तौर पर भाजपा के पूर्व एमएलसी परमेश्वरलाल सैनी पहुंचे। अन्य अतिथियों के तौर पर राजू गुप्ता एडवोकेट, गंगा प्रसाद राजेश, जगदीश प्रसाद गुप्ता, नरेश गुप्ता, चेतन्यपाल सिंह, विकास गुप्ता एडवोकेट, विश्वास उर्फ लवली यादव, दीपक यादव, बृजरतन प्रजापति, संजय राणा, दिनेश सिंह, ए के मुन्ना, वीर सिंह यादव, सुबोध गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता साहू सुनील सहाय और संचालन संजय सक्सेना ने किया। रंग बिरंगी आतिशबाजी के बीच अतिथियों द्वारा बृहस्पतिवार देर रात साढ़े आठ बजे रावण के पुतले में अग्नि प्रज्जवलित की गई। इस दौरान पुतला धू धू कर जलने के दौरान पंडाल में चारों ओर भगवान श्रीराम के नाम के जयकारे गूंजने लगे। सनातन धर्मार्थ ट्रस्ट बिलारी के तत्वावधान में बृहस्पतिवार दे रात साढ़े नौ बजे रावण का पुतला दहन हुआ। यहां रामलीला मंचन के दौरान कलाकारों द्वारा राम और रावण में युद्ध होने का प्रसंग मंचित किया गया। अंत में अतिथियों के हाथों से रावण का पुतला दहन किया गया। सनातन धर्मार्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष पंकज चौहान ने रावण दहन कार्यक्रम में पहुंचे सभी अतिथियों को सम्मानित किया। रावण दहन के दौरान शांति व्यवस्था और सुरक्षा के उद्देश्य से मौके पर काफी पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed