{"_id":"6a90a271dbc7ac06ec031a7d","slug":"ration-dealers-selected-via-lottery-system-rashmi-nakhunka-and-pawan-manjholi-appointed-as-dealers-bilari-news-c-279-1-mo11005-117069-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: लॉटरी सिस्टम से हुआ राशन डीलर का चयन, रश्मि नाखूनका व पवन मंझोली के डीलर बने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: लॉटरी सिस्टम से हुआ राशन डीलर का चयन, रश्मि नाखूनका व पवन मंझोली के डीलर बने
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। डिलारी ब्लॉक के गांव नाखूनका और मंझोली के राशन डीलर का चयन बृहस्पतिवार को तहसील सभागार में लॉटरी सिस्टम से किया गया। दोनों गांव में काफी समय से राशन डीलर के पद रिक्त थे। डीलर के चयन के लिए गांव में कई बार गांव सभा की बैठक बुलाई गई लेकिन विवाद के चलते राशन डीलर का चयन नहीं हो सका था। इस वजह से डीएम के आदेश से लॉटरी सिस्टम से राशन डीलर के चयन की प्रक्रिया की गई।
एसडीएम वेद प्रकाश पांडे की अध्यक्षता में तहसील सभागार में राशन डीलर के चयन की प्रक्रिया पूरी की गई। एसडीएम ने बताया कि गांव नाखूनका में राशन डीलर के लिए 10 लोगों के आवेदन मिले थे लेकिन इनमें से चार आवेदन वैध पाए गए। उन्होंने चारों आवेदकों की पर्ची डाली और स्वयं एक पर्ची को उठाया। इसमें रश्मि देवी पत्नी तुलाराम का नाम निकला। एसडीएम ने रश्मि देवी को नाखूनका की राशन डीलर घोषित कर दिया। जबकि गांव मंझोली में दो आवेदन प्राप्त हुए।
एसडीएम ने बताया कि जांच में पवन कुमार का आवेदन वैध पाया गया जबकि दूसरे आवेदक का आवेदन निर्धारित तिथि 20 जुलाई के बाद मिला। इसलिए उसका आवेदन निरस्त कर दिया गया। पवन कुमार को मझौली का निर्विरोध राशन डीलर घोषित किया गया। इस दौरान बीडीओ उमाकांत मुद्गल, पूर्ति निरीक्षक जयवीर सिंह व अमित कुमार आदि मौजूद रहे।