फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Rashid Alwi

राशिद अलवी के सामने कांग्रेसी नेताओं में मारपीट 

Mon, 22 Aug 2016 12:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Mon, 22 Aug 2016 12:11 PM IST
विज्ञापन
Rashid Alwi
राश‌िद अल्वी
चुनाव नजदीक आने के साथ ही कांग्रेस में सीट के दावेदाराें की संख्या भी बढ़ती जा रही है। हर कोई अपना चेहरा आगे कर सीट की दावेदारी मजबूत करना चाहता है। ऐसी ही होड़ में रविवार को सर्किट हाउस में मुरादाबाद के चुनाव प्रभारी राशिद अलवी के सामने ही कांग्रेस के दो नेता आपस में उलझ गए। बात बढ़ते बढ़ते हाथापाई तक पहुंच गई। इतना ही नहीं दोनों के बीच मारपीट हुई तो उनके समर्थक भी आमने सामने आ गए। मुश्किल से बीच बचाव कराया गया।
विज्ञापन


ये हालत तब है जब किसी का नाम पक्का नहीं हुआ है और महापौर उप चुनाव में शर्मनाक हार हुई है। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राशिद अलवी रविवार को मुरादाबाद आए थे। सर्किट हाउस में सभी विधानसभा सीटों अपनी अपनी दावेदारी कर रहे नेताओं से वार्ता अलग अलग वार्ता कर रहे थे। मुरादाबाद देहात विधान सभा सीट के लिए कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष सगीर सईद और प्रदेश कांग्रेस सचिव असलम खुर्शीद दावेदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन


दोनों ही अपनी दावा पेश करने पहुंचे। राशिद अलवी से वार्ता के दौरान दोनों के बीच कहा सुनी हो गई। खुद को सही साबित करने के लिए एक दूसरे पर आरोप लगाने लगे। बात बढ़ी तो गालीगलौच हो गई और देखते देखते दोनों में हाथापाई हो गई। एक दूसरे के थप्पड़ भी जड़ दिए। उन्हें लड़ता देख उनके समर्थक भी आपस में भिड़ गए। वहां मौजूद कांग्रेसी बीच बचाव करने तो उनके साथ भी धक्कामुक्की कर दी। कुछ नेताओं के कुर्ते भी फट गए। जैसे तैसे मामला शांत कराया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed