{"_id":"5c3c76c9bdec22736a76809f","slug":"rashid-alvi-gives-controvercial-statement-says-cm-yogi-more-poisonous-than-python","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम योगी अजगर से भी ज्यादा जहरीले : राशिद अल्वी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम योगी अजगर से भी ज्यादा जहरीले : राशिद अल्वी
Mon, 14 Jan 2019 05:17 PM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरोहा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरोहा
Published by: राजेश सैनी
Updated Mon, 14 Jan 2019 05:17 PM IST
विज्ञापन
सीएम योगी
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस प्रवक्ता राशिद अल्वी ने रविवार को सीएम योगी आदित्यनाथ पर बड़ा हमला बोला। कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ अजगर से भी अधिक जहरीले हैं। लोकतंत्र के बजाय तानाशाही को बढ़ावा दे रहे हैं।
विज्ञापन
वह रविवार को हाशमी गर्ल्स पीजी कॉलेज में आयोजित बूथ और वार्ड इकाई की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 2019 के चुनाव में जुड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अकेले दम पर सभी 80 लोकसभा क्षेत्रों पर चुनाव लड़ेगी।
विज्ञापन
एक सवाल के जवाब में कहा कि तीन प्रदेशों का चुनाव परिणाम सामने है। उन्होंने कहा कि सेक्युलर दल को जोड़ने का काम किया जाएगा। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी प्रदेश में पब्लिक मीटिंग करेंगे। मंडल मुख्यालय मुरादाबाद से शुरुआत होगी।
विज्ञापन
उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस का कार्यकर्ता चुनाव में जीत के लिए तैयार हो गया है। जनता के सहयोग और कार्यकर्ताओं की बदौलत चुनाव जीतने में कामयाब होंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकार हर मोर्चे पर फ्लॉप है। जनता की उम्मीदों को तोड़ दिए हैं।
महंगाई और भ्रष्टाचार पर बोलने से कतरा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के खिलाफ कोई भी दल अथवा उसका नेता नहीं बोल रहा है। कोई साहस दिखा रहा है तो वह राहुल गांधी हैं। उन्होंने जनता के दुख दर्द को खत्म करने के लिए प्रयासरत हैं।