फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   raped a madrasa teacher, also made an obscene video, Rizwan had befriended her through Instagram

शातिर प्रेमी: मदरसा शिक्षिका के साथ दुष्कर्म.. अश्लील वीडियो भी बनाई, इंस्टाग्राम से रिजवान ने की थी दोस्ती

Fri, 20 Sep 2024 02:19 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 20 Sep 2024 02:19 PM IST
सार

मुरादाबाद में मदरसे में पढ़ाने वाले शिक्षिका से दरिंदगी का मामला सामने आया है। प्रेमी ने शिक्षिका के साथ दुष्कर्म कर उसकी वीडियो बना ली। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
raped a madrasa teacher, also made an obscene video, Rizwan had befriended her through Instagram
युवती से बर्बरता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक शिक्षिका ने प्रेमी पर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाने के बाद दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। शिक्षिका ने आरोपी पर अश्लील वीडियो बनाने और ब्लैकमेल करने का भी आरोप लगाया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी।

विज्ञापन


पीड़ित शिक्षिका ने बताया कि वह एक मदरसे में पढ़ाने जाती है। इंस्टाग्राम के जरिये उसकी दोस्ती मैनाठेर के डींगरपुर निवासी रिजवान से हो गई। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत होने लगी। पीड़िता ने बताया कि 17 सितंबर को आरोपी रिजवान ने उसे कॉल कर कटघर क्षेत्र में बुला लिया।
विज्ञापन


आरोपी उसे पाकबड़ा क्षेत्र में ले गया, वहां कोल्ड ड्रिंक पिलाई। इसके बाद वह बेहोश हो गई। आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और बेहोशी की हालत में पाकबड़ा क्षेत्र में छोड़ दिया। होश में आने पर पीड़िता अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। कटघर थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर शादी के लिए बनाया दबाव

मूंढापांडे थाना क्षेत्र में रहने वाली किशोरी का एक युवक ने अश्लील वीडियो बना ली। इसके बाद आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उस पर शादी के लिए दबाव बनाया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक और उसके परिवार के चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।


पीड़ित किशोरी के पिता ने बताया कि उसका बेटा सऊदी अरब में काम करता है। मूंढापांडे के वीरपुर थान का नूर मोहम्मद भी उसके साथ काम करता है। नूर मोहम्मद से बेटे की जान पहचान हो गई थी। नूर मोहम्मद की बहन उसके घर आई।

उसने अपने भाई नूर मोहम्मद की शादी ग्रामीण की किशोरी से कराने की बात कही थी लेकिन ग्रामीण ने बेटी नाबालिग होने की बात कहकर रिश्ता करने से इनकार कर दिया था। नूर मोहम्मद ने बेटी के फोन पर बातचीत शुरू कर दी और वीडियो कॉल कर अश्लील वीडियो बना ली।


आरोप है कि इसके बाद नूर मोहम्मद उसकी बेटी पर शादी के लिए दबाव बना रहा है। मूंढापांडे थाना प्रभारी आरपी शर्मा ने बताया कि आरोपी नूर मोहम्मद, उसकी बहन, पिता आजाद और भाई मोहम्मद दीन के खिलाफ मारपीट, धमकी देने और आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed