{"_id":"65bc1c81fe07dba299047b87","slug":"rape-victim-threatened-for-not-withdrawing-the-case-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-335170-2024-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: केस का मुकदमा वापस नहीं लेने पर दुष्कर्म पीड़िता को धमकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: केस का मुकदमा वापस नहीं लेने पर दुष्कर्म पीड़िता को धमकाया
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में रहने वाली दुष्कर्म पीड़िता ने कुछ लोगों पर धमकाने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
पीड़िता ने बताया कि वह किराये के मकान में रहती है। उसने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमा कोर्ट में विचाराधीन है। इसी मुकदमे को वापस करने के लिए आरोपी पक्ष दबाव बना रहा है। 30 जनवरी की रात करीब आठ बजे दो नामजद और तीन अज्ञात आरोपी उसके घर में घुस आए। उन्होंने मुकदमा वापस लेने के लिए दबाव बनाया। महिला ने विरोध किया तो आरोपी धमकी देकर भाग गए। एसएसपी हेमराज मीना ने सिविल लाइंस थाना प्रभारी को केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं।