फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Rape victim's family sitting on dharna outside SSP office, case registered against six

एसएसपी दफ्तर के बाहर धरने पर बैठा दुष्कर्म पीड़ित का परिवार, छह के खिलाफ केस दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Rape victim's family sitting on dharna outside SSP office, case registered against six
पाकबड़ा। पुलिस ने एसएसपी के आदेश के बावजूद भी सामूहिक दुष्कर्म के मामले में केस दर्ज नहीं किया। शुक्रवार सुबह पीड़ित किशोरी अपने परिवार के साथ एसएसपी दफ्तर के सामने धरने पर बैठी तो पुलिस का कारनामा सामने आया। पीड़ित और उसकी मां ने आरोप लगाया कि थाने के एक दरोगा ने जबरन समझौतानामा पर अंगूठी लगवा लिया था। अब एसएसपी के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

पाकबड़ा थानाक्षेत्र की निवासी एक महिला ने बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री को एक फरवरी को पड़ोस में रहने वाली महिला अपने घर बुलाकर ले गई थी। आरोप है कि महिला ने किशोरी को अपने घर की तीसरी मंजिल पर भेज दिया था, वहां पर पहले से आरोपी महिला का पति नदीम मौजूद था। नदीम ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित ने घर जाकर अपनी मां और भाई से शिकायत करने की बात कही तो आरोपी नदीम ने उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। दो फरवरी को दोबारा आरोपी की पत्नी किशोरी को डरा कर अपने घर आई। वहां पर पहले से मौजूद उस्मान नाम के प्रधान ने दुष्कर्म किया। नाबालिग किशोरी ने आरोप लगाया कि नदीम व उस्मान ने मोबाइल से वीडियो भी बना लिया था। चार फरवरी को एक डॉक्टर द्वारा और छह फरवरी को नौकर राजीव द्वारा व आठ फरवरी को दो अज्ञात द्वारा किशोरी के साथ दुष्कर्म किया गया। आरोप है कि नदीम और उसकी पत्नी ने शिकायत करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। आरोपी नाबालिग किशोरी को अपने साथ उत्तराखंड के नैनीताल ले जाना चाहते थे, लेकिन जब उसने बाहर जाने से मना दिया। इस पूरे मामले की शिकायत उसने पहले पाकबड़ा थाने में पुलिस की यहां सुनवाई न होने पर एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र दिया। किशोरी की मां का कहना है कि एसएसपी ने रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया था। इसके बाद भी पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की। आरोप है कि थाने में तैनात दरोगा मदन कुमार देव ने उसे डरा धमका कर फैसला करा दिया और वीडियो बना लिया।
विज्ञापन

रिपोर्ट दर्ज नहीं होने से दुखी नाबालिग किशोरी और उसका परिवार शुक्रवार को एसएसपी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गया। सूचना मिलने पर सिविल लाइंस थाना प्रभारी राविंद्र प्रताप सिंह मौके पर पहुंच गए और उन्होंने पीड़ित परिवार से बात की। इंस्पेक्टर ने इस मामले की जानकारी उच्च अफसरों को दी। एसएसपी के आदेश पुलिस ने आरोपी नदीम, उसकी पत्नी, उस्मान, राजीव, डॉक्टर और दो अज्ञात के खिलाफ गैंगरेप व पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र दिया था। जिस पर उच्च अफसरों की ओर से केस दर्ज करने के आदेश दिए गए थे, लेकिन डाक आने से पहले ही महिला ने आरोपियों से समझैता कर लिया था। महिला या उसकी बेटी को डरा धमकाकर पुलिस द्वारा कोई समझौता नहीं कराया गया। इस मामले की जानकारी उच्च अफसरों को दे दी गई थी।

मदन कुुमार देव, दरोगा
नई तहरीर में बदल गए तारीख और घटनास्थल
पाकबड़ा। पाकबड़ा थाना प्रभारी रंजन शर्मा ने बताया कि महिला ने दो फरवरी को एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र दिया था। तब महिला ने कैंटीन में बने कमरे में बेटी के साथ दुष्कर्म की घटना बताई थी। अब महिला ने अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी बेटी के साथ आरोपियों ने नदीम के मकान की तीसरी मंजिल पर दुष्कर्म किया है। उन्होंने बताया कि महिला की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed