फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Rape victim gave birth to a dead baby, accused refused to adopt it

Moradabad: दुष्कर्म पीड़िता ने दिया मृत शिशु को जन्म, आरोपी ने अपनाने से किया इनकार, नौ माह पहले की थी दरिंदगी

Thu, 04 Jul 2024 06:17 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Thu, 04 Jul 2024 06:17 AM IST
सार

मझोला की रहने वाली दुष्कर्म पीड़िता ने मृत शिशु को जन्म दिया है। पीड़िता का आरोप है कि युवक ने उसे अपनाने से इनकार कर दिया है। पुलिस ने आरोपी और उसकी मां के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
Moradabad: Rape victim gave birth to a dead baby, accused refused to adopt it
युवती से दुष्कर्म। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मझोला थाना क्षेत्र में रहने वाली दुष्कर्म पीड़िता ने मृत शिशु को जन्म दिया है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने जेल जाने से बचने के लिए उससे शादी करने का वादा किया था, लेकिन उसने शादी करने से इन्कार कर दिया है।

विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में आरोपी और उसकी मां के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पीड़ित युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 9 माह माह पहले वह सिकंदरपुर निवासी आनंद के साथ दूध देने के लिए ज्ञानपुर की डेयरी पर गई थी।
विज्ञापन


वहां से लौटते समय रात करीब आठ बजे आरोपी ने चौधरपुर को जाने वाले रास्ते पर रोक लिया। इसके बाद आरोपी उसे गन्ने के खेत में ले गया और डरा धमकाकर दुष्कर्म किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद आरोपी ने धमकी दी थी कि अगर उसने किसी से इस मामले की शिकायत की तो वह उसे और उसके परिवार को जान से मार देगा। इसी डर में पीड़िता ने किसी से शिकायत नहीं की थी। पीड़िता गर्भवती हो गई थी।

यह बात उसने आरोपी आनंद से बताई तो उसने फिर से धमकी दी। 27 जून की दोपहर उसके पेट में दर्द हुआ तो वह मां को लेकर आरोपी आनंद के घर पहुंच गई। आरोपी और उसकी मां ने पीड़िता और उसकी मां को आश्वासन दिया है कि उसकी बेटी से शादी कर लेगा।

इसके बाद उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने एक मृत शिशु को जन्म दिया। पीड़िता का कहना है कि अब आरोपी ने शादी करने से इन्कार कर दिया। दबाव बनाने पर पीड़िता और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई है।


सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी आनंद और उसकी मां रामवती के खिलाफ दुष्कर्म और धमकी देने का केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed